• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश

नाबालिक बेटी ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर भाई पर बोला हमला।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेने के बाद शुरू की जांच पड़ताल।

by Manish Gautam Chiefeditor
May 21, 2024
in उत्तरप्रदेश
0
नाबालिक बेटी ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर भाई पर बोला हमला।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेने के बाद शुरू की जांच पड़ताल।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नाबालिक बेटी ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर भाई पर बोला हमला।
रिपोर्टर दर्शन राजपूत
मृतक सरकारी कर्मचारी जिले के सौंरिख ब्लॉक में था वीडीओ के पद पर तैनात।
पुलिस की शुरुआती जांच में युवती का संबंध किसी युवक से होने की बात आई है सामने।
कन्नौज जिले के छिबरामऊ के करमुल्लापुर गांव में घटी सनसनीखेज घटना।
हत्या की घटना को अंजाम देने वाली है कॉलेज में इंटर की छात्रा।

कन्नौज जिले के एक गांव में सनसनीखेज घटना से सनसनी फैल गई। इंटर की एक छात्रा ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक जिले के सौंरिख ब्लॉक में वीडीओ के पद पर कार्यरत थे।भाई पर भी युवती ने हमला बोला, लेकिन वह किसी प्रकार बच गया।
घटना को अंजाम देने के पीछे शुरुआती जांच में युवती के किसी शख्स से अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर युवती से पूंछतांछ शुरू कर दी है।गांव में घटना की सूचना से सनसनी फैल गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेने के बाद घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले की कोतवाली छिबरामऊ के गांव करमुल्लापुर में उपरोक्त वारदात घटित हुई है।
बताते चलें कि, कन्नौज जिले के छिबरामऊ के गांव करमुल्लापुर निवासी 48 वर्षीय अजय पाल सिंह सौंरिख ब्लॉक में सरकारी कर्मचारी थे। वह ब्लॉक में वीडीओ के पद पर कार्यरत थे।
बीती रात अजय पाल की उनके घर के कमरे में नृशंस हत्या किसी धारदार हथियार से कर दी गई। उनका खून से लटपट शव कमरे के बेड पर मिला है।
वहीं दूसरी ओर इसी घर में रहने वाले अजय पाल की बेटे 18 वर्षीय सिद्धार्थ पर भी सोते समय हमला बोला गया, लेकिन किसी प्रकार नींद खुलने से वह जग गया।
सिद्धार्थ के चीखने पर जहां मौके पर निकट ही रहने वाला उनकी ताई का परिवार सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी पर सन्न रह गये।
सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी नावालिक बहन 17 वर्ष इंटर की छात्रा है। रात में एक बजे के करीब उसकी अचानक आंख खुली तो उसकी बहन हांथ में हथौड़ा लिये उसको जान से मार देने के प्रयास में थी। सिद्धार्थ के मुताबिक किसी प्रकार बहन को दबोचने के बाद पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने मेरे हांथ पर भी काट लिया। और मेरे ऊपर जानलेवा हमला करती रही। चीखने पर मेरी निकट ही रहने वाली ताई का परिवार और गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ पहुंचे।
सिद्धार्थ ने बताया कि बहन को खींचते हुये जब वह अपने पिता के कमरे में पहुंचा तो दंग रह गया। पिता का शव घर के कमरे में खून से लतपत बेड पर पड़ा था।
पिता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। हत्या किस हथियार से की गई अभी वह हथियार बरामद नहीं हुआ है।
घटना के बाद जहां गांव में सनसनी फैल गई वहीं ग्रामीणों और मृतक के परिजनों की भीड़ के बीच मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मृतक के घर की तलाशी के साथ हीपुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाली बहन को हिरासत में ले लिया गया है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना की जॉच शुरू कर दी गई है। युवती को हिरासत में लेने के बाद पूंछ तांछ जारी है। घटना का कारण क्या रहा, जिस हथियार से अजयपाल की हत्या की गई वो कहां है, आदि बिंदुओं पर पुलिस युवती से पूंछ तांछ कर रही है।
ग्रामीणों की चर्चा और पुलिस से शुरुआती जांच में सामने आया है कि, पिता की निर्दयता से हत्या और भाई की जान लेने का प्रयास करने वाली कॉलेज की छात्रा का किसी सख्श से अवैध संबंध था, और पिता इसका विरोध करते थे, शायद इसी लिये घटना को अंजाम दिया गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
करताना के राजस्व निरीक्षक दियावार निलंबित*

करताना के राजस्व निरीक्षक दियावार निलंबित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d