रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश रग्बी एसोसिएशन के द्वारा भोपाल के जेएनसीटी कालेज में होने वाली 5वी सीनियर और जूनियर बालक और बालिका 7 साइड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। जिसमे नर्मदापुरम सोहागपुर, हरचंद सेमरी, पवारखेड़ा, बाबई तथा पिपरिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के सचिव सचिन पुर्विया ने बताया कि जिला नर्मदापुरम टीम के चयन प्रकिया शासकीय आर.एन.ए. स्कूल ग्राउंड पिपरिया में सम्पन्न की गई। चयनित टीमें 23 मई से शुरु होने वाली राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता भोपाल में भाग लेगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर गुवाहाटी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शामिल किया जाएगा। टीम चयन पर उमा पटेल जिला खेल अधिकारी नर्मदापुरम, संजीव दुबे प्राचार्य सी एम राइज आर एन ए स्कूल, डॉ आशीष चटर्जी नर्मदापुरम, अरविन्द कुमार शर्मा अध्यक्ष जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम, प्रीतम सिंह पुर्विया समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बबलू साहू उपाध्यक्ष जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम, नईम खान अभिषेक श्रोती, जावेद खान, अतुल परसाई, लक्की अहिरवार, हिमांशु त्रिवेदी, जितेंद्र नेमा ने बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिये खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
यह खिलाड़ी हुए चयनित –
सीनियर टीम निशा ठाकुर, शशि उईके, पिंकी, डॉली मीना, जागृति यादव, अफसा खान, श्रद्धा, ममता चौहान, ज्योति बड़कुर, प्रिया निंभोरकर।
जूनियर बालिका आकांक्षा नायर, राशिका पटेल, पूर्वी केवट, अदिति, अंकिता तिवारी, भारती राय, नंदनी, वैशाली कुशवाहा।
सीनियर पुरुष आशीष प्रजापति, आदित्य कुशवाह, अतुल धुर्वे, अर्जुन लोवेय, सौरभ कहार, प्रिंस केवट, जयंत पुरोहित, शिवम पुर्विया, आकाश, मनीष।
जूनियर बालक नीलेश, अमित मालवीय, शांतनु बाथरे, प्रकाश अहिरवार, सजल शर्मा, ओम, अर्जुन सिंह, विकास ऊमरे, गौरव।


