रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर पालिका नर्मदापुरम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा विगत दिनों नर्मदापुरम नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर के विभिन्न स्थानो पर लगे हाथ ठेलों और टपों को अमानवीय तरीके से तोड़कर छोटे व्यापारियों के व्यवसाय को नष्ट कर दिया। भाजपा झुग्गी- झोपड़ी -प्रकोष्ठ द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा माधवदास अग्रवाल और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन भाजपा जिला कार्यालय में संभाग कार्यालय प्रमुख हंस राय को सौंपा।झुग्गी-झोपड़ी-प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.अखिलेश खंडेलवाल ने निवेदन किया कि नगर पालिका की यह कार्यवाही इन परिवारों की आजीविका की “रीढ़ की हड्डी तोडने” जैसा है। इन हाथ ठेले और टपों से ही इनके परिवार की भरण पोषण की व्यवस्था होती है।अतिक्रमण हटाकर उन्हे उचित व्यवस्थापन करना शासन की व्यवस्था का अंग होना चाहिए। पूर्व मे भी शासन ने हाथठेले न तोड़ने का तय किया था। हम भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से अतिक्रमण कार्यवाही को मानवीय तौर पर विचार कर करने का निवेदन करते हैं। इस तरह की अमानवीय कार्यवाही से भाजपा की छवि भी प्रभावित हो रही है। नपा कर्मचारियों की उक्त कार्यवाही पर रोक लगाकर जेसीबी से हाथठेले तोडने पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जोगी झोपड़ी प्रकोष्ठ सेअखिलेश निगम,हरि सेवरिया,श्रीराम सगर,राजेन्द्र कुशवाह आदि उपस्थित रहे। अवगत हो कि शुक्रवार 17 मई की सुबह सतरास्ते पर नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ते द्वारा जेसीबी से ग्वालटोली रेल्वे पुलिया की तरफ जानें वाले मार्ग पर चलाई गई महिम में सड़क किनारे रखे टप नही हटाने पर जेसीबी से तोड़ा जाने लगा तो आक्रोशित दुकानदारों ने विरोध करते हुए सड़क बाधित कर दी । साथ ही कोतवाली थाना और नगर पालिका कार्यालय जाकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज़ कराया। इस दौरान नगर पालिका अतिक्रमण दस्ता पर लेनदेन सहित रसूखदारों के अतिक्रमणों पर कार्यवाही नहीं कर उपकृत करने के आरोप भी लगाए गए। इस घटना के बाद यह मामला भी सुर्खियों में आया है कि आखिर सतरास्ते का वर्षों पुराना प्राकृतिक नाले पर किन रसूखदारों का अतिक्रमण है? जिससे बारिश में यहां जल भराव के हालात निर्मित होते हैं।


