छिंदवाड़ा-ग्राम पंचायत मोठार के सालीवाड़ा निवासी पत्रकार रवि बेलवंशी ने अपने पुत्र विनायक बेलवंशी के द्वितीय जन्मदिन के शुभ अवसर पर सत्ता का आयोजन पंडित ऋषिराज महाराज जी चित्रकूट वाले के द्वारा बड़ी धूमधाम से कराया गया!और इसी
उपलक्ष में गांव की आंगनबाड़ी केंद्र पर एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया!जहां पर गांव सहित आसपास के लगभग 200 से ज्यादा मरीजों ने पहुँचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर निशुल्क दवाइयां प्राप्त कर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया इस मौके पर एशियन आई केयर हॉस्पिटल छिंदवाड़ा की टीम एवं डॉक्टर सोहेल खान की टीम व युवा पत्रकार संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शुभम सहारे मौजूद रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


