रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : चिल चिलाती धूप उमश भरी गर्मी मे राहगीरो के कंठ के साथ मटके भी सुख रहे, जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे की कटनी नगर पालिका निगम विभाग द्वार शहरी क्षेत्रों मे प्याऊ मटके तो रख दिये, लेकिन दूर दराज से कटनी शहर मे काम करने आ रहे मुसाफिरो के कंठ के साथ साथ शहर मे प्याऊ व्यवस्था मे रखे गए प्याऊ मटके भी बूंद बूंद पानी के तरस रहे , विभाग द्वारा शहर के मुख्य चौराहे पर प्याऊ मटके को तो रख दिया गया लेकिन मटको पर पानी वापस भरने की कोई व्यवस्था नही जिस कारण खाली पड़े मटके गिर कर टूट जाते है या फिर सूखे पड़े रहते है और चौराहे पर प्याऊ मटको को देखकर राहगीर अपनी प्यास बुझाने के लिए मटको के पास आता तो है लेकिन जब जैसे ही पानी निकालने को करता है तो मटको मे पानी ना पाकर राहगिर मायूस होकर पानी की तलाश मै दूसरी और निकल जाता है।


