• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में ढ़ीमरखेड़ा तहसील निरंतर अग्रणी कटनी तहसील सीमांकन प्रकरण के निपटारे के साथ आठवें पायदान पर है।

by Manish Gautam Chiefeditor
May 18, 2024
in कटनी
0
सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में ढ़ीमरखेड़ा तहसील निरंतर अग्रणी कटनी तहसील सीमांकन प्रकरण के निपटारे के साथ आठवें पायदान पर है।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सीमांकन मामलों के 13 सौ से अधिक प्रकरणों का हुआ

कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में दिन-व-दिन तेजी आई है। मैदानी राजस्व अमला और राजस्व अधिकारियों की सकारात्मक सोच और किसानों की मदद के भाव से किये गए प्रयासों की वजह से अभियान के दौरान जिले में अब तक 1 हजार 357 सीमांकन प्रकरण निपटाये जा चुके है। सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण मे बेहतर कार्य करने वाले पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा राजस्व अधिकारियों को आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज लंबित सीमांकन प्रकरणों को समय-सीमा में प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए गये थे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि वर्तमान में खेतों से फसल की कटाई हो जाने से खेत खाली है। जिससे सुविधाजनक ढंग से सीमांकन कार्य किया जा सकता है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले में सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की दिशा में हुई कारगर पहल की वजह से इसके निराकरण में तेजी आई है।

*तहसील ढ़ीमरखेड़ा अग्रणी*

कलेक्टर के निर्देश के बाद सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के मामले में जिले की तहसीलों में ढ़ीमरखेड़ा तहसील 236 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण कर निरंतर अव्वल स्थान पर है। जबकि कटनी नगर 166 मामलों के निपटारे के साथ दूसरे स्थान पर है और बरही तहसील ने 146 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा कर तीसरे पायदान पर है। इसी प्रकार स्लीमनाबाद तहसील द्वारा चौथे स्थान में रहकर 138 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है।

वहीं विजयराघवगढ़ तहसील एवं बहोरीबंद तहसील द्वारा संयुक्त रूप से 137-137 प्रकरणों का निराकरण कर जिले में पांचवे स्थान पर है। जबकि तहसील रीठी द्वारा छठे नंबर पर रहकर अब तक कुल 136 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं जिले की बड़वारा तहसील द्वारा 134 सीमांकन प्रकरण निपटाकर सातवे स्थान पर और कटनी तहसील 127 सीमांकन प्रकरण के निपटारे के साथ आठवें पायदान पर है।

*कलेक्टर कर रहे सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा*

कलेक्टर श्री प्रसाद और अपर कलेक्टर साधना परस्ते द्वारा सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जाकर राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है। सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में आई तेजी की वजह से बड़ी संख्या में किसान भाइयों से सीमांकन के आवेदन प्राप्त हो रहे है।

*संतुष्टिपूर्ण निराकरण से कृषकों में बढ़ा भरोसा*

कलेक्टर के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत निराकृत सीमांकन प्रकरणों के प्रति किसानों का भरोसा बढ़ा है। निराकृत प्रकरणों का आर.सी.एम.एस. पोर्टल में दर्ज मामलों पर किसान भी खुश है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मतदान के 23 दिन बाद मतदान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी  मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला, स्लीमनाबाद थाना में एफआईआर दर्ज

मतदान के 23 दिन बाद मतदान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला, स्लीमनाबाद थाना में एफआईआर दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d