रिपोर्टर हेमन्त सिंह
कटनी : अधिकारियों को बना रही धनवान और सरकार को लगा रही करोड़ का चूना, कटनी के मुख्य चौराहे से गुजर रहे रेत से भरे हाइवा, नही कोई रोक टोक ,धन लक्ष्मी कंपनी के द्वारा संचालित
नदी में रैम्प बनाकर पोकलेन मशीन के द्वारा धनलक्ष्मी कम्पनी के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कटनी धनलक्ष्मी रेत कम्पनी द्वारा अवैध उत्खनन रेत का किया जा रहा है बरही क्षेत्र में छिनहाई पिपरिया से बिना सीमांकन के कहीं से भी किसी भी क्षेत्र से अवेध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है,
बिना राइलटी के रेत बेची जा रही है इसी प्रकार बड़वारा क्षेत्र में सांधी खदान सलैया खदान लदहर खदान से रोज टनो से रेत का अवैध उत्खनन बिना राइलटी के किया जाता है या फिर रेत किसी खदान की रहती है रायल्टी किसी खदान की दी जाती है शासन को करोड़ों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है न तो मांइनिंग कुछ कर पा रही है और ना ही जिला प्रशासन, कटनी जिले बासी महंगी रेत खरीदने को मजबूर हैं जबकि कटनी जिले की रेत बाहर जिले में कम दामों में बेची जाती है बाहर जिले से रेत ले जाने वालों को अच्छा खासा कमीशन रेत कम्पनी द्वारा दिया जा रहा है अगर माइनिंग अधिकारी इस और ध्यान दें तो शासन को करोड़ों रुपयों की राइलटी मिल सकती है लेकिन माइनिंग अधिकारी ऐसा करना नही चाहते, जब माइनिंग अधिकारी को बिना कुछ किये सब कुछ मिल रहा तो कार्यवाही करने की क्या जरूरत, माइनिंग विभाग के द्वारा कार्यवाही न करने पर जो जिला प्रशासन को लग रहे करोडो रुपए चूना से जिला प्रशासन हो रहे नुकसान से कोई लेना देना नही, बीच सड़को मै ओवर लोड रेत का हाइवा एन के जे थाना से होते हुए कटनी कोतवाली थाना से गुजर रहे हाइवा कोई रोक टोक नही।


