आज माननीय उच्च न्यायालय की याचिका क्रमांक WP 28327/2021 तरुण कुमार आनंद विरुद्ध मध्य प्रदेश शासन एवं अन्य में पारित आदेश के परिपालन में अंधमुख बाईपास के आसपास लगभग 22 अतिक्रमण हटाए गए तीन ठेले जप्त किए गए साथ ही सर्विस रोड पर अनाधिकृत रूप से पार्किंग ट्रक एवं भारी वाहनों पर यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग के चालानी कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त गुलौआ चौक को अतिक्रमण मुक्त करते हुए समस्त सब्जी विक्रेताओं को कछपुरा ब्रिज के पास हॉकर्स जोन शिफ्ट किया गया और दुकाने व्यवस्थित की गई । कार्यवाही में नायब तहसीलदार गोरखपुर रश्मि चौधरी, अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर, दल प्रभारी बृज किशोर तिवारी, अनुराग सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, लक्ष्मण कोरी,राम मूर्ति, जे.प्रवीण, कुलदीप त्रिपाठी, पवन शुक्ला, श्रीनिवासु ,थाना यातायात सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार प्यासी.. एवं आरटीओ सब इंस्पेक्टर ज्योति मुवेल जबलपुर उपस्थित थे । इसके अतिरिक्त माल गोदाम एसपी ऑफिस चौक से इंदिरा मार्केट तक व्हीकल मोड़ से लेकर रांझी बड़ा पत्थर तक अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई. साथ ही एमएलबी स्कूल के सामने जेके हॉस्पिटल के सामने अनादधिकृत रूप से पार्क वाहनों पर चालनी कार्रवाई की गई एवं जप्त करने की कार्रवाई की गई।



