• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश कन्नौज

पत्रकारों ने राज गेस्ट हाउस इंदरगढ़ कन्नौज में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की निर्मम हत्या को लेकर पत्रकारों में रोष प्रदर्शन

by Manish Gautam Chiefeditor
May 16, 2024
in कन्नौज
0
पत्रकारों ने राज गेस्ट हाउस इंदरगढ़ कन्नौज में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की निर्मम हत्या को लेकर पत्रकारों में रोष प्रदर्शन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जौनपुर के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद कन्नौज जिले भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद निवासी आशुतोष श्रीवास्तव (48) न्यूज पोर्टल चलाते थे। आशुतोष गोतस्करों और भूमाफियाओं के खिलाफ हमेशा खबरें लिखते थे। आज सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आशुतोष श्रीवास्तव किसी काम से थाना क्षेत्र के ही इमरानगंज बाजार बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे। चौराहे पर ही बाइक सवार युवकों ने आशुतोष के सीने में कई गोलियां मारीं। इस हमले में आशुतोष श्रीवास्तव की मौत हो गई। आशुतोष अपनी खबरों को लेकर लगातार गोतस्करों और भूमाफियाओं की आंख में खटक रहे थे। लगातार उन्हें इसके फीडबैक भी मिल रहे थे। परिजनों के मुताबिक शाहगंज के कोतवाल और क्षेत्राधिकारी ने आशुतोष पर चुनाव के दौरान हमला होने की जानकारी दी थी । आशुतोष ने एक माह पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज से जान व माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी। ध्यान नहीं दिया गया। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद जिले भर के पत्रकार आक्रोशीत है। शाहगंज पुरुष अस्पताल पहुंचने पर शाहगंज के पत्रकारों व पुलिस टीम के बीच कहासुनी हुई। ज़िला मुख्यालय पर भी पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों की बैठक में शाहगंज कोतवाल के निलंबन और सीओ को हटाने की उठी मांग पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में दोपहर 12 बजे पत्रकारों की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने एक सुर में घटना की निंदा की। वारदात के पीछे पुलिसिंग की नाकामी बताई गई। पत्रकारों का कहना है कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर हमले की सूचना पुलिस को पहले से ही थी। इसके बावजूद आशुतोष श्रीवास्तव को सुरक्षा नहीं दी गई। उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। पुलिस की इसी उदासीनता से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। आखिरकार उन्होंने इमरानगंज चौराहे पर घेरकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पत्रकारों ने शाहगंज के कोतवाल तारकेश्वर राय के निलंबन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज को तत्काल हटाने की मांग की है । हमले की पूर्व सूचना होने के बाद भी पत्रकार की हत्या हो जाने पर लापरवाही बरतने के आरोप में दोषी कोतवाल तारकेश्वर राय को निलंबित करने और क्षेत्राधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की गई। इस समय उपस्थित पत्रकारों ने मृतक पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च किया और 2 मिनट का मौन धारण ईश्वर से प्रार्थना की । मंडल अध्यक्ष विनीत अवस्थी जी, जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत, जिला सचिव अखिलेश राजपूत, आदेश राजपूत,धर्मेन्द्र यादव, मुन्नवर जी,आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न*  *ग्राम पंचायत खमारपानी मैं शिविर संपन्न हुआ*

*विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न* *ग्राम पंचायत खमारपानी मैं शिविर संपन्न हुआ*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d