देखिऐ VIDEO जनसंवाद का
कटनी। लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए इन दिनों पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर जन संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने थाना क्षेत्र में स्थित विशाल मेगा मार्ट में आए हुए लोगों को एकत्र करके उनसे संवाद किया और उन्हें अपराधों के प्रति जागरूक रहने के लिए आवश्यक बातें बताई।
आज आयोजित किए गए जन संवाद कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री रंजन के निर्देश पर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में प्रतिदिन जन संवाद करते हुए उन्हें अपराधों के प्रति जागरूक रहने एवं विपरीत परिस्थितियों में पुलिस की मदद पाने के तरीकों के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना क्षेत्र में स्थित विशाल मेगा मार्ट में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया
मनीष गौतम 9993205230


