मनीष गौतम 9993205230
कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम अमरैया में आनन्द गोयनका निवासी गोयनका भवन स्टेशन रोड कटनी द्वारा अनाधिकृत कालोनी विकसित करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न मप्र नगरपालिका अधिनियम 1961 तथा मप्र नगरपालिका कालोनी विकास नियम 2021के तहत कार्रवाई की जाय । कलेक्टर ने इस संबंध में 27 मई को शाम4बजे उपस्थित हो कर पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
*कृषि भूमि का आवासीय प्रयोजन में बिक्री*
कलेक्टर न्यायालय में प्रचलित इस मामले में आनन्द गोयनका पिता शंकर प्रसाद गोयनका द्वारा ग्राम अमरैया पटवारी हल्का नंबर 37 के खसरा नंबर 80के रकवा 0.34 हेक्टेयर में 3 रजिस्टर्ड विक्रय पत्र, खसरा नंबर 83के रकवा 1.1970 हेक्टेयर में 4 रजिस्टर्ड विक्रय पत्र और खसरा नंबर 76/2 रकवा 0.2460 कृषि भूमि पर 5 रजिस्टर्ड विक्रय पत्र निष्पादित किए गए।यह विक्रय आवासीय प्रयोजन की दृष्टि से किया गया है,जो अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आता है। आनन्द गोयनका द्वारा भूमि को सक्षम अनुमति के बिना भू-खण्डों में विभाजित कर भिन्न-भिन्न व्यक्तियों को आवासीय प्रयोजन हेतु विक्रय किया गया है।
*नियमों का उल्लंघन*
कालोनाइजर आनंद गोयनका द्वारा कलेक्टर न्यायालय में प्लाट विक्रय के संबंध में वैध प्लाटिंग की अनुज्ञप्ति पेश नहीं की गई । उल्लेखित तीनों खसरा नंबर के रकवा आपस में लगे हुए हैं। वर्गफुट में भूमि का विक्रय किये जाने से प्रथम दृष्टया अनाधिकृत कालोनी निर्माण दृष्टिगत होता है।जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम, 2021 का उल्लंघन है।अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के प्रतिवेदन के अनुसार आनन्द गोयनका द्वारा बिना सक्षम अनुमति के कालोनाइजर अधिनियम का उल्लंघन कर कालोनी का विकास किया जा रहा है,जो अनाधिकृत कालोनी विकास की श्रेणी में आता है। आनन्द गोयनका द्वारा विक्रय के संबंध में वैध प्लाटिंग की अनुमति प्रस्तुत नहीं किया गया है। राजस्व ग्राम अमरैया नगर परिषद कैमोर के अंतर्गत आता है। लेकिन आनन्द गोयनका के पास नगर पालिका अधिनियम 1996 की धारा के तहत रजिस्टर्ड कालोनाइजर की अनुमति नहीं है। अनुज्ञा प्राप्त किए बिना कालोनी का विकास कार्य नियमों का उल्लंघन है।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#CEOMPElections
#rajivkumarec
#SpokespersonECI
#ECISVEEP
#LokSabhaElections2024
#ChunavKaParv
#DeshKaParv
#ivote4sure
#Election2024
#GeneralElections2024


