• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

समर कैंप का शुभारंभ 1 महीने तक बच्चों को दी जाएगी विभिन्न खेलों की ट्रेनिंग, कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

by Manish Gautam Chiefeditor
May 12, 2024
in कटनी
0
समर कैंप का शुभारंभ  1 महीने तक बच्चों को दी जाएगी विभिन्न खेलों की ट्रेनिंग, कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मनीष गौतम 9993205230

कटनी। बच्चों को खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियों सहित सेल्फ डिफेंस जैसी शिक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर पुलिस लाइन में आज से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत की मौजूदगी में हुआ।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित समर कैंप में विभिन्न गतिविधियां रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत के नेतृत्व में संचालित होगी। समर कैंप के संबंध में जानकारी देते हुए रक्षित निरीक्षक श्रीमती राजपूत ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि बच्चे आउटडोर गेम से दूर होते जा रहे हैं और ज्यादातर बच्चों में मोबाइल एडिक्शन की शिकायत सामने आ रही है। बच्चों को मैदान की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा समर कैंप लगाकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए थे।

जिसके तहत कटनी पुलिस लाइन में आज से शुरू हुए समर कैंप में आगामी डेढ़ महीने तक बच्चों को विभिन्न तरह की खेल गतिविधियां सिखाई जाएंगी और उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समर कैंप में पुलिस परिवार के अलावा बाहर के भी बच्चे स्वेच्छा से हिस्सा ले सकते हैं। कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी जैसे विभिन्न खेल खिलाए जाएंगे। इसके अलावा डांस, योग, मेडिटेशन एवं सेल्फ डिफेंस जैसी गतिविधियां भी सिखाई जाएंगी। रक्षित निरीक्षक श्रीमती राजपूत ने कहा कि जो भी माता-पिता अपने बच्चों को समर कैंप में प्रशिक्षण दिलाना चाहते हैं वह पुलिस लाइन आकर अपने बच्चों को प्रशिक्षण दिला सकते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शालिग्राम पत्थर क्या है?? क्या है इसका महत्व ??

शालिग्राम पत्थर क्या है?? क्या है इसका महत्व ??

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d