कटनी/ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुष्पावती नगरी बिलहरी विराजित 1008 श्री सिद्ध सिद्धपीठ चण्डी मॉ के दरबार में श्री संतचण्डी महायज्ञ एवं शिव महापुराण का 11 दिवसीय आयोजन कथा स्थल-बड़खेरा रोड़ नदीपार पुष्पावती नगर बिलहरी में किया गया है जो कि 13 मई सोमवार से 23 मई दिन गुरूवार तक आयोजित किया गया हैं । प्रतिदिन पाठ का समय सुबह 8.00 बजे से 11.00बजे एवं कथा व्यास पंडित पंकज सनवरिया वृन्दावन के मुखारबिन्द से सांयकाल 4.00 बजे से 7.00 तक शिवपुराण का वाचन विभिन्न प्रसंगों से किया जावेगा। जिसमें प्रमुख रूप से प्रथम दिवस सांयकाल 4.00 बजे खेरमाता मंदिर से ध्वजारोहण एवं भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल चण्डीमाता मंदिर में सम्पन्न होगी एवं यज्ञाचार्य पंडित चन्द्रभूषण शास्त्री जी के द्वारा हवन कार्यक्रम किया जावेगा। शिवपुरण के अंतिम दिवस 23 मई 2024 को प्रातः 10.00 बजे हवन,भंडारा,कन्या भोज, ब्राम्हण भोज भोजन, प्रसाद वितरण किया जावेगा ।
सभी धर्मालम्बी सामाजिक बन्धुओं से सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी श्री आनंद महाराज सभी आयोजनों में नगर की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है समय पर सभी धर्मिक आयोजनों पर पधारने की कृपा करें


