• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

चाईल्ड पोर्नोग्राफी के संबंध में एडवायजरी

by Manish Gautam Chiefeditor
May 11, 2024
in top
0
चाईल्ड पोर्नोग्राफी के संबंध में एडवायजरी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के संबंध में जारी एडवायजरी के जरिए आवश्यक एहतियात बरतने के बारे में अवगत कराया गया है, जिसके तहत किसी भी तरह के सोशल मीडिया के ऐसे गु्रपों में नहीं जुड़ने की सलाह दी गई है, जिनमें चाईल्ड पोर्नोग्राफी का आदान-प्रदान होता हो। व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम की सेटिंग को मजबूत रखने के लिए भी अवगत कराया गया है, जिससे बगैर अनुमति के कोई व्यक्ति किसी ग्रुप में न जोड़ सके। सेटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड को बंद रखने के बारे में भी सूचित किया गया है, जिससे कोई तस्वीर या वीडियो मोबाइल में डाउनलोड न हो सके। चाईल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी सामग्री आने वाले ग्रुपों को छोड़ने और ग्रुप के मेंबर्स को जानकारी से अवगत कराने की सलाह भी दी गई है। एडवायजरी में बताया गया है कि ऐसी किसी भी वेबसाइट को विजिट न करें एवं न ही किसी एप्लीकेशन को इंस्टॉल करें, जहां चाईल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री हो। सायबर अपराध घटित होने या जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाना अथवा वेबसाइट सायबर क्राइम डॉट जीओव्ही डॉट इन या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।
क्या है चाईल्ड पोर्नोग्राफी
सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान डिजिटल परिवेश में परिचितों व अनजान व्यक्तियों द्वारा लोगों को कई ग्रुपों में जोड़ लिया जाता है। ग्रुपों में विभिन्न तरह की पोस्ट, तस्वीरें और वीडियोज का आदान-प्रदान होता है। ऐसा वीडियो या चलचित्र सामग्री जिनमें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लैंगिक प्रदर्शन करते हुए या इस तरह की गतिविधि में संलिप्त दिखाया जाता है, उसको चाईल्ड पोर्नोग्राफी कहा जाता है। चाईल्ड पोर्नोग्राफी तैयार करने सहित संग्रहित करने, डाउनलोड, आदान-प्रदान, वितरित अथवा ब्राउज/सर्च करने या बढ़ावा देने का कृत्य आईटी एक्ट की धारा 67बी, आईपीसी की धारा 354 सी तथा पॉक्सो की धारा 11/12 के तहत अपराध है। सरकार निरंतर ऐसी गतिविधियों पर नजर रखती है तथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, गूगल इत्यादि द्वारा ऐसे विभिन्न प्रोफाइलों की जानकारी जो किसी भी तरह से चाईल्ड पोर्नोग्राफी की विभिन्न गतिविधियों के तहत किसी को भेजने पर एकत्रित कर पुलिस के साथ साझा की जाती है। इस तरह की शिकायतों पर राज्य पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तेज बारिश,आंधी- तूफान से कटायेघाट स्थित जल शोधन संयंत्र में आई तकनीकी ख़राबी के कारण, कल हो सकती है जलापूर्ति प्रभावित

समग्र आधार लिंक संबंधी त्रुटिपूर्ण कार्य पर उत्तरदायी कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के संबंध में निर्देश जारी किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d