• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

भगवान परशुराम जी की जन्‍मस्‍थली जानापाव पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

by Manish Gautam Chiefeditor
May 10, 2024
in top
0
भगवान परशुराम जी की जन्‍मस्‍थली जानापाव पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को भगवान परशुराम जी की जन्‍मस्‍थली जानापाव पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा भी उपस्थित थे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने जानापाव की धरती का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम की इस पावन धरा को हम विश्व के पटल पर पूरे गौरव के साथ प्रस्तुत करेंगे। यहां परशुराम जी का जन्म हुआ, साथ ही इस भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का भी आगमन हुआ। परशुराम जी ने भगवान श्री कृष्ण को उनका सबसे बड़ा अस्त्र श्री सुदर्शन चक्र यहीं पर दिया था। इन दो प्रमुख कारणों से इस स्थान का महत्व बढ़ जाता है।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ यादव ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण अपने गुरु सांदीपनि की आज्ञा से परशुराम जी के पास युद्ध के लिए अस्त्र लेने पहुंचे तो उन्होंने कहा, ‘तुम्हें आने में देरी हो गई कृष्ण’। अब मेरे पास कोई अस्त्र नहीं है लेकिन हां एक चक्र है, जिसका नाम सुदर्शन, है। मैं तुम्हें वो प्रदान करता हूं। इस प्रकार श्रीकृष्ण को उनका प्रमुख अस्त्र सुदर्शन चक्र प्राप्त हुआ था। यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है कि हमारे मप्र में ऐसे कई स्थान हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहरें हैं। हमें इन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया और अधर्म का नाश किया। इस प्रकार भगवान परशुराम ने भी अवतार लेकर श्रेष्ठ गुरु आज्ञाकारी पुत्र, साधक और महान दानवीर होने का उदाहरण समाज के सामने प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम जी के साथ जानापाव पहुंचे थे। बलराम जी बहुत बलशाली थे। जब श्रीकृष्ण ने उनसे कहा आप यह चक्र उठा लीजिए। परशुराम जी ने तब श्रीकृष्ण से कहा कि यह चक्र योगबल से उठता है। इसलिए तुम ही इसे धारण कर सकते हो। तुमसे ज्यादा योगबल इस सृष्टि में किसी और के पास नहीं है. इसलिए तुम्हें ही इसे उठाना होगा। भगवान श्रीकृष्ण ने जीवनपर्यंत परशुराम जी का प्रसाद समझ कर सुदर्शन चक्र छोटी अंगुली पर धारण करके रखा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में चल रहै धर्मिक संस्कार शिविर में प्रतियोगी को मिले पुरस्कार

श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में चल रहै धर्मिक संस्कार शिविर में प्रतियोगी को मिले पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d