– उमरियापान के जमुनहा तालाब में मगरमच्छ होने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। यहाँ बीते दो महीने पहले से प्रतिदिन लोगों को मगरमच्छ दिखाई देता है। ग्रामीणों ने फोटो- वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सोमवार को समाजसेवी विजय दुबे, जगन्नाथ मांझी, नमन चौरसिया, रामजी बर्मन ने वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को शिकायत देकर जमुनहा तालाब से मगरमच्छ को पकड़ाकर अन्यंत्र स्थान पर छुड़वाने की मांग किया।उन्होंने बताया कि तालाब में घुसकर बर्मन समाज के लोग सिंघाड़ा लगाकर काम करते है। वहीं चौरसिया समाज के लोग तालाब किनारे पान बरेजा बनाकर तालाब से पानी की सिंचाई करते है।तालाब पहुँचने वाले लोग परेशान है। मगरमच्छ के डर से किसान दहशत में है।जिससे कि वे काम नहीं कर पा रहे हैं।शिकायत प्राप्त होते ही वन विभाग ने रेस्क्यू टीम को बुलाया।
लगाया पिंजड़ा,दिन भर चला रेस्क्यू:- सोमवार रात जबलपुर से रेस्क्यू टीम उमरियापान पहुँची। मंगलवार करीब 9 बजे रेस्क्यू टीम जमुनहा तालाब पहुँच गई। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम में शामिल वनरक्षक राम विनोद मांझी, भगवान राम गुप्ता,वन्य प्राणी प्रेमी धनंजय घोष और नमन चौरसिया ने मगरमच्छ पकड़ने की कारवाई किया। तालाब में पिंजड़ा लगाया।मगरमच्छ का चारा (कई मुर्गे) डाले।मौके से ग्रामीणों को अलग किया,ताकि इलाके में शोरगुल न हो। सुबह से शाम तक रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ पिंजरे तक नहीं पहुँच सका।वनरक्षक रामविनोद मांझी ने बताया कि मगरमच्छ पकड़ने की कार्रवाई जारी है। अभी तक कोई हलचल नहीं हुई। रात भी रेस्क्यू जारी रहेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


