कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित आर.डी.एम. शाखा एवं शस्त्र शाखा का औचक निरीक्षण कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए।
आर.डी एम शाखा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पटाखे, पेट्रोलियम, विस्फोटक लायसेंस सहित फायर सेफ्टी की नस्तियों के अवलोकन के दौरान पेट्रोल पंप से संबंधित लंबित प्रकरणों में विसंगति पाये जाने पर प्रकरणों में
गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करनें के निर्देश उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिए। । इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा एन.ओ.सी के स्वीकृत प्रकरणों की सूची में एन.ओ.सी जारी करने की तिथि एवं पूरा पता भी अद्यतन करनें की हिदायत दी गई। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शाखा में
संधारित की जाने वाली गार्ड फाईल एवं डाक पेड का भी अवलोकन किया जाकर डाक पर समय-सीमा में कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विस्फोटक लायसेंस के स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों तथा नोटिस जारी किये गए प्रकरणो
पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। विस्फोटक लायसेंस के माह फरवरी 2024 के प्रकरण में स्थल निरीक्षण के दौरान समुचित कार्यवाही नहीं होना पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई।
*शस्त्र लायसेंस के नवीनीकरण नहीं कराने वालों पर करें कार्यवाही*
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा शस्त्र शाखा के निरीक्षण के दौरान शस्त्र लायसेंस की अवधि समाप्त होनें वाले आवेदकों द्वारा पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन प्रस्तुत नहीं करनें करने पर लायसेंस को पोर्टल से चेक कर नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।
आवेदनों की समीक्षा के दौरान 5 प्रकरण समय- सीमा के बाहर के पाये जाने पर प्रवाचक द्वारा आचार संहिता समाप्त होते ही इन प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ऐसे लायसेंसधारी जिनके पास दो या दो से अधिक लायसेंस है उनकी जांच करनें हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्तमान के लंबित 36 आवेदन की सूची तैयार करनें, जिन प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पुरानी हो गई है, उनमें पुनः प्रतिवेदन लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। शाखा के निरीक्षण के दौरान पुरानें वर्षो के जर्जर रजिस्टर में नियमानुसार आवश्यक सुधार कार्य करानें के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, विवेक गुप्ता, ज्योति लिल्हारे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थित रहे।


