दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की टीम का औचक निरीक्षण
संयुक्त कलेक्टर व खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नदीमा शीरी के निर्देशन में आज भोपाल रोड स्थित बिट्टू ढाबा में खाद्य विभाग की टीम ने कार्यवाही की। इस दौरान 6 एचपीसीएल के 14.2 केजी के गैस सिलेंडर भट्टी से संलग्न कर खाना बनाया जा रहा था। इसी प्रकार वैभव रेस्टोरेंट भोपाल रोड में 2 एचपीसीएल के सिलेंडर जप्त कर कार्यवाही की गई। गैस भट्टी रेस्टोरेंट के संचालक तथा गैस सिलेंडर गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिए गए।


