कटनी – जिले के किसानों से चालू रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर की जा रही है। चना, मसूर और सरसों के उपार्जन का कार्य अब जिले में 31 मई तक जारी रहेगा।
चिन्हित उपार्जन केन्द्रों पर शासन द्वारा चना 5 हजार 440 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 6 हजार 425 रुपये प्रति क्विंटल एवं सरसों 5 हजार 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा को देखते हुये शुद्ध पेयजल, छायादार बैठने के स्थान, सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पहले ही कृषि विभाग को निर्देशित किया जा चुका है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे उपार्जन केन्द्रों या कियोस्क अथवा स्वयं द्वारा अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर अपनी उपज का विक्रय शासकीय उपार्जन केन्द्रों पर करें।
फोटो है।
Jansampark Madhya Pradesh


