कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल नगर में किराना दुकान में हुई चोरी की घटना के लग-भग 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी से नकदी जब्त कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत ने बताया कि कालापीपल नगर में राम मंदिर के समीप निवासी गोविंद पिता देवीसिंह मेवाड़ा ने बुधवार को सूचना देते हुए बताया था कि 29-30 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी ने दुकान का ताला तोड़ दुकान में रखे हुए नकदी 56 हजार चुरा लिए है।फरियादी की शिकायत पर कालापीपल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे सहित मुखबिर को भी सक्रिय किया।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सिद्धनाथ ने लोहे की रॉड से दुकान का ताला तोड़ा व वहां से पैसे लेकर गायब हो गया।पुलिस ने आरोपी को चोरी के लिए उपयोग किए उपकरण के साथ ही नकदी 36 हजार 200 रुपए जब्त किए।थाना उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी करने की सूचना मिली थी पुलिस द्वारा भी घटना को तुरंत संज्ञान लेते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी गई,दुकान के आस-पास अन्य दुकानों में लगे कई सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गऐ,जिसमें संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।पुलिस ने अपने सूचना तंत्र की मदद से चोरी की सूचना मिलने के लग-भग 48 घंटे के अंदर ही आरोपी को नगर के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर उससे चोरी की गई राशि जब्त की।और आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहरसिंह जगेत,उपनिरीक्षक रवि भंडारी,मुनेश्वर राम भगत,विवेक गोस्वामी,वेदप्रकाश परमार,करण वर्मा, नयन यादव,विशाल पटेल व पुलिस टीम की बड़ी भूमिका रही।


