हैप्पी सीडर…
पराली जलाने की समस्या समाप्त करने और भूमि की उर्वर क्षमता बढाने का एक उत्तम उपाय है हैप्पी सीडर. हैप्पी सीडर से नरवाई-पराली को नष्ट किये बग़ैर सीधे बीज लगाया जा सकता है. हैप्पी सीडर के उपयोग से नरवाई-पराली को जलाकर अथवा हटाकर जुताई करने का काम नहीं करना पड़ता.
भूमि में नमी बनी रहती है और कालान्तर में नरवाई-पराली के अवशिष्ट भूमि की उर्वर क्षमता को भी बढ़ा देते हैं. जबलपुर ज़िले में किसानों ने इसका उपयोग चालू किया है. पराली को जलाकर लगाई गई मूँग और हैप्पी सीडर से लगाई गई मूँग के पौधों की गुणवत्ता में खेतों में स्पष्ट अंतर दिखता है.


