• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*जी.व्ही.पी. पॉइंट को भी बनाया जा रहा है सुन्दर एवं आकर्षक : स्थल पर पौधारोपण के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक – प्रीति यादव*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 3, 2024
in जबलपुर
0
*जी.व्ही.पी. पॉइंट को भी बनाया जा रहा है सुन्दर एवं आकर्षक : स्थल पर पौधारोपण के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक – प्रीति यादव*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*वृहद स्वच्छता अभियान वार्डो में लगातार जारी – निगमायुक्त*

*राधाकृष्णन वार्ड में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम – निगमायुक्त प्रीति यादव*

*सफाई के लिए श्रमदान करने पहुॅंचे बड़ी संख्या में लोग : सफाई के बाद स्वच्छता रैली के माध्यम से वार्ड के नागरिकों को दिया गया स्वच्छता का संदेश – निगमायुक्त*

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा वार्डवार वृहद स्वच्छता जनजागरूकता कार्यक्रम के लिए निर्धारित कैलेन्डर के अनुरूप आज संभाग क्रमांक 08 के राधाकृष्णन वार्ड में फकीर चंद अखाड़ा सहित आस-पास के क्षेत्रों में साफ सफाई का वृहद अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता रैली निकालकर वार्ड के नागरिकों को साफ सफाई के महत्व का संदेश दिया गया। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव की पहल पर वृहद स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में लगातार क्षेत्रीयजन भाग लेकर स्वच्छता श्रमदान कर रहे हैं और निगम प्रशासन के द्वारा संचालित इस अभियान में महात्वपूर्ण योगदान देकर समाज में साकारात्मक स्वच्छता का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। यह कार्य लगातार निगमायुक्त श्रीमती यादव के मार्गदर्शन में जारी है।
इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं उपायुक्त तथा स्वास्थ्य अधिकारी संभव अयाची ने स्वच्छता रैली एवं जनजागरूकत कार्यक्रम के संबंध में बताया कि आज भानतलैया विद्या पीठ स्कूल से स्वच्छता रैली कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि रैली भान तलैया, सिन्धी कैंप एवं वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए फ़कीर चन्द अखाडा में समाप्त हुई, जिसमे राधाकृष्णन वार्ड के नागरिकों, संभाग क्रमांक 08 के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं नगर निगम टीम की उपस्थिति में वार्ड के विभिन्न गलियों में स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ एवं उनकी जानकारी दी गई। एवं आम नागरिकों की समस्यों का उनके द्वार पर जाकर निराकरण भी किया गया। स्वच्छता रैली की समाप्ति पर फ़कीर चन्द अखाडा गेट ट्रांसफार्मर के समीप आम नागरिकों को बार-बार बोलने के बावजूद लम्बे समय से निर्मित हो रहे जी.वी.पी. पॉइंट को युद्ध स्तर पर साफ सफाई कर उसका सौंदर्यिकरण किया गया ताकि निर्मित हुए जी.वी.पी. पॉइंट को हमेशा के लिए हटाया जा सके। सौंदर्यिकरण के अंतर्गत साफ़-सफाई, धुलाई करवाकर रंगोली से सजाया गया साथ ही साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु अखाडा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जिसके अंतर्गत 10 पेड़ लगाए गए स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित सफाई मित्र, आम नागरिको, आस पास के दुकानदारों, एवं रहवासिओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक कर उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।
उन्होंने बताया कि व्यापारिक एवं रहवासी एरिया के आम नागरिको, दुकानदारों, एवं राहगीरों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरे एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया गया। रैली मार्ग में आने वाले सभी आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के पश्चात् उनका निराकरण किया गया एवं शासन की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ भी आम नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से दिया गया। उन्होंने बताया कि जी.वी.पी पॉइंट में किसी भी तरह का कचरा न फेंकने अपितु दुकान एवं घर से निकलने वाले कचरे को नगर निगम की कचरे वाली गाड़ी में ही देने साथ ही साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन एवं पौधारोपण हेतु भी सभी से आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि उपस्थित सभी समुदायों को एकजुट होकर इसी तरह कार्य करने एवं जबलपुर शहर को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नंबर 01 बनाने के लिए आग्रह किया। साथ ही साथ अभियान की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने सभी को निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान अभियान के नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव, संभागीय अधिकारी पवन ठाकुर, उपयंत्री खुशबू पटेल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हिटलर अर्खेल, अगस्ते वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक अप्पा राव, जल विभाग से अरविंद पटैल, अभिषेक रैकवार, सब इंजीनियर निपुण, राजस्व विभाग से देवनाथ राठौर, राजस्व निरीक्षक पवन सक्सेना एवं पूरी राजस्व विभाग की टीम, सभी वार्ड के सुपरवाइजर, नगर निगम की स्वच्छता टीम एवं संभाग के सभी विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*गोधूली वृद्ध आश्रम में मनाई गई पुण्यतिथि वृद्ध जनों को स्वल्पाहार दिया गया*

*गोधूली वृद्ध आश्रम में मनाई गई पुण्यतिथि वृद्ध जनों को स्वल्पाहार दिया गया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d