वरिष्ठ पत्रकार ने राहत कोष में 5 हजार की राशि दान
नर्मदापुरम जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह अरोरा उर्फ बडडे भैया ने 2 मई को अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 हजार रुपए की राशि दान की। वरिष्ठ पत्रकार श्री अरोडा ने 5 हजार रुपए की दान राशि का चेक कलेक्टर सोनिया मीना को दिया। वरिष्ठ पत्रकार श्री अरोरा ने बताया कि वह विगत 4 वर्षों से अपने जन्मदिन 2 मई को मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 हजार रुपए की राशि दान करते आ रहे हैं।
इस वर्ष भी 2 मई को अपने 66 वे जन्मदिन पर उन्होंने अपनी परंपरा को निभाते हुए राहत कोष में 5000 की राशि दान की। श्री अरोरा ने बताया कि यह राशि उनकी बचत राशि है और उनकी इच्छा है कि यह राशि किसी जरूरतमंद के काम आ सके।
Jansampark Madhya Pradesh


