कटनी – जिले मे राजस्व वसूली के कार्य मे तेजी लाने के कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर राजस्व वसूली का कार्य सतत रूप से जारी है। इसी क्रम में बिलहरी क्षेत्र के चिखला ग्राम के वृंदावन कॉलोनी के संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा 2 लाख 34 हजार 252 रूपये की भू – राजस्व बकाया राशि जमा नहीं करने पर राजस्व राशि की वसूली हेतु 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे ग्राम चिखला स्थित खसरा नंबर 389/3 रकवा 2 हेक्टेयर पर बकाया राशि की वसूली हेतु कुर्की की जायेगी।
भू – राजस्व वसूली के लिए संबंधित भूमि की सार्वजनिक नीलामी द्वारा बिक्री की जायेगी। यह जानकारी तहसीलदार बिलहरी आशीष चतुर्वेदी द्वारा दी गई।



