• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

एक महीने से ज्यादा का समय बीता, नलों में नहीं पहुँच रहा बूंद भर पानी बोर बन्द होने से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ, घरों में लगी टोंटी सूखी,नदी सूखने और जलस्तर कम होने से हैंडपंपों से कम निकल रहा पानी, ढीमरखेड़ा के घुघरी ग्राम पंचायत का मामला, शिकायत के बाद जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

by Manish Gautam Chiefeditor
April 28, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
एक महीने से ज्यादा का समय बीता, नलों में नहीं पहुँच रहा बूंद भर पानी  बोर बन्द होने से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ, घरों में लगी टोंटी सूखी,नदी सूखने और जलस्तर कम होने से हैंडपंपों से कम निकल रहा पानी, ढीमरखेड़ा के घुघरी ग्राम पंचायत का मामला, शिकायत के बाद जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार हर घर नल का जल योजना पंचायतों में लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत घुघरी में जिम्मेदारों की बेपरवाही के चलते लोंगों को नल-जल योजना की टोंटी से एक बूंद पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।जिसके चलते ग्रमीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बीते एक महीने से ग्रामीण की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। नदी सूखने और जल स्तर कम होने से हैंडपंप भी दम तोड़ने लगे हैं। गांव के लखन नामदेव,विनोद बर्मन,श्याम सिंह ठाकुर सहित अन्य लोंगों ने बताया कि गांव में 25 मार्च से अब तक यानि एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया लोंगों को नलों का पानी नहीं मिल रहा है। लोंगों के घरों में लगे नल से जल नहीं टपक रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत किया, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।गर्मी में दूर से पानी लाने ग्रामीण मजबूर हैं।घरों में लगे नलों की टोंटियां सूख गई है।  जगत सिंह ठाकुर, मोहम्मद शकील सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव नल जल योजना के तहत ग्रामीणों के घरों में पानी पहुँचे, इसके लिए कनेक्शन किये गए हैं। गांव में पानी की टंकी का निर्माण भी कराया गया है। जिस बोर से टंकी में पानी भरकर ग्रामीणों के घर तक पहुँचाया जाता है था वह बोर बन्द पड़ा है। टंकी में पानी नहीं पहुँच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों के घरों की पानी सप्लाई भी बंद है।वहीं जिस बोर से सीधे नलों में पानी की सप्लाई होती थी वह बोर भी बंद हो गया है। अब लोगों के घरों में पीने का पानी नहीं पहुँच पा रहा है। गांव में लगे हैंडपंपों और निजी नलकूपों से पानी लाने ग्रामीण मजबूर हैं। गांव से सटकर बेलकुण्ड नदी निकली है। नदी का पानी भी सूख गया है। पानी का स्तर नीचे होने से हैंडपंपों से पानी कम निकल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या और अधिक बढ़ गई है। एक महीने से अधिक का समय बीत गया है और ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं बनाई गई। ग्रामीणों को हो रही पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार गंभीर है न तो पीएचई विभाग के अधिकारी। गर्मी के इस मौसम में पानी के न मिलने से गांव के लोग दिक्कत में है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में नल लगे होने के बाद भी पानी तक नहीं टपक रहा है। निजी नलकूपों से पानी लाने में भी लोंगों में बहस और लड़ाई होती है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि ऐसे हालात इसके पहले कभी नहीं बने। गांव से गुजरी नदी भी सूख गई और गांव की नल जल योजना भी ठप पड़ी है।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को नल जल योजना बन्द होने की लिखित शिकायत किया है। सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने गांव में अन्य दूसरा बोर कराने की मांग किया है। ताकि गांव में पानी की सप्लाई हो सके और लोगों के घरों तक पानी पहुँचे।

इनका कहना है:- घुघरी में नल जल योजना बन्द होने की शिकायत अब तक नहीं मिली। योजना के बोर बंद होने की जानकारी आपके माध्यम से मिल रही है। अचार संहिता के चलते नया बोर नहीं कर सकते है। यहाँ अब चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। परमिशन लेकर जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।:- के.एस.डामोर,कार्यपालन यंत्री, पीएचई

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कुठला थाना अंतर्गत इंद्रा नगर रहवासी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद, वार्ड पार्षद नही दे रहे ध्यान

कुठला थाना अंतर्गत इंद्रा नगर रहवासी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद, वार्ड पार्षद नही दे रहे ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d