• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

शौचालय में सफाई नहीं, फैल रही बदबू, लोग हो रहे परेशान सीएचसी और यात्री प्रतीक्षालय के खुले न होने से यात्रियों और लोगों की बढ़ी परेशानी,शौचालय के लिए भटकते है लोग, धूप में खड़े होकर करना पड़ता है बसों का इंतजार

by Manish Gautam Chiefeditor
April 28, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
शौचालय में सफाई नहीं, फैल रही बदबू, लोग हो रहे परेशान  सीएचसी और यात्री प्रतीक्षालय के खुले न होने से यात्रियों और लोगों की बढ़ी परेशानी,शौचालय के लिए भटकते है लोग, धूप में खड़े होकर करना पड़ता है बसों का इंतजार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- स्वच्छता अभियान का असर ग्राम पंचायत प्रशासन पर नजर नहीं आ रहा है।उमरियापान ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते न्यू बस स्टैंड पर बने सार्वजनिक शौचालय में महिलाएं इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।शौचालय में गन्दगी होने से यात्रियों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बदबू के कारण स्थानीय दुकानदार भी परेशान है। उमरियापान के न्यू बस स्टैंड में महिलाओं और पुरूष वर्ग के लिए सार्वजनिक शौचालय बना है। शौचालय के भीतर गंदगी है।पुरुष तो शौचालय तक पहुँचकर लघुशंका के लिए उपयोग कर लेते है। लेकिन महिलाओं के लिए बने शौचालय पूरी तरह से बदबू मार रहे हैं। महिलाएं शौचालय का उपयोग नहीं कर पाती है। जिससे कि महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। कई बार तो महिलाएं शौचालय के बाहर ही लघुशंका के लिए बैठ जाती है।

बस स्टैंड होने के चलते यहाँ पर सिहोरा, कटनी और ढीमरखेड़ा की तरफ आने जाने वाली बसें रुकती है। यहाँ अलग अलग प्रकार की दुकानें सजती हैं। अन्य गांव से लोग आकर सामान खरीदी करते हैं। यात्री भी रुकते हैं।बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया।बस स्टैंड में आने वाली जनता यहां पर बने शौचालय पर निर्भर है।
शौचालय की सफाई नहीं होने के चलते शौचालय गन्दी है। वहीं उसकी बदबू पूरे बाजार में फैलती है। गंदगी से पनपे कीड़े-मकोड़े, मक्खियां साग, सब्जी, फलों व खाद्य पदार्थों पर बैठते हुए नजर आते हैं। जिसके कारण आमजन में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।शनिवार को खमतरा से जबलपुर जा रही दो महिलाओं ने बताया कि उन्हें शौचालय जाने की जरूरत महसूस हुई। उमरियापान बस स्टैंड में शौचालय का पता कर पहुँचे तो वहाँ पसरी गंदगी को देखते हुए जाने की हिम्मत नहीं हुई।स्टैंड में खड़े चार पहिया वाहनों की आड़ में लघुशंका किया।उन्होंने बताया कि शौचालय तो गंदे है ही, लेकिन बस स्टैंड पर लगे हैंडपंप के आसपास भी गन्दगी फैली हुई है। शौचालय गंदा होने से कई लोग बच्चों को बाहर ही शौच कराते हैं।यहाँ आने वाले लोंगो को सबसे ज्यादा परेशानी बदबू से होती है।

सीएचसी और यात्री प्रतीक्षालय में ताला:- आमजन की सुविधाओं को देखते हुए बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय के अलावा सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएचसी) और यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया। सार्वजनिक शौचालय के हाल इन दिनों ठीक नहीं है। सीएचसी और यात्री प्रतीक्षालय भी तालों में कैद है। शादी ब्याह के सीजन में लोगों की ज्यादा भीड़ रहती है। बसों में भी यात्रियों का आना जाना लगा है। सीएचसी बंद होने से लोगों को यहाँ वहाँ जाना पड़ता है। वहीं यात्री प्रतीक्षालय में ताला बंद होने से यात्रियों को गर्मी के दिनों में धूप में या तो फिर दुकानों के बाहर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। जिससे कि यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।

इनका कहना है:- तीन-चार दिनों से सफाई कर्मी नहीं आये हैं। इसके चलते शौचालयों की सफाई नहीं हो पाई है।सफाई कर्मियों को बुलवाकर  शौचालयों की सफाई कराई जाएगी। ताकि लोग शौचालयों का उपयोग कर सकें।:- अटल ब्यौहार, सरपंच उमरियापान

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर अविप्रसाद के साथ सहज हुए मतदान कर्मियों ने खुलकर की चर्चा*

*कलेक्टर अविप्रसाद के साथ सहज हुए मतदान कर्मियों ने खुलकर की चर्चा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d