रिपोर्टर हेमन्त सिंह
कटनी। लोकतंत्र के महापर्व में वोट की आहुति देने के लिए शहर के सभी नागरिक,विभिन्न विभाग के अधिकारी वोट डालने की कतार में नजर आए। इसी क्रम में निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल भी पुरवार प्राथमिक शाला भवन बूथ क्रमांक 174 पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक सशक्त सरकार चुनने के लिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।