कटनी (26 अप्रैल )- संसदीय क्षेत्र खजुराहो हेतु जिले कीं तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल शुक्रवार को हुए मतदान को शांतिपूर्ण निर्विघ्न संपन्न कराकर कृषि उपज मंडी पहरूआ पहुंची विधानसभा क्षेत्र . मुड़वारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 95 की पोलिंग पार्टी मतदान सामग्री जमा करानें सबसे पहले पहुंची। मतदान केंद्र क्रमांक 95 ,राष्ट्रीय तिलक विद्यालय में दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां तैनात सभी मतदान कर्मी दिव्यांग थे। बावजूद इसके सभी ने अपना काम सबसे पहले निपटा कर मंडी परिसर पहुंचने वाला पहला दल होने का गौरव हासिल किया।यहां कृषि उपज मंडी में सबसे पहले पहुंचने वाले मतदान दल क्रमांक 95के सदस्यों का फूलमाला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया। सबसे पहले पहुचनें वाले दल के रूप में शाबाशी दी गई।
इसके पीठासीन अधिकारी रवि प्रसाद यादव रहे। साथ ही टीम में राजकमल दहायत, वीरेन्द्र कुमार पटेल और महेंद्र शिवहरे शामिल रहे।



