रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : बी.एल.ओ के हस्ताक्षर होने के बाद भी वोट डालने से पीटा सिंह अधिकारी ने किया मना , मतदाता हुए नाराज हुआ विवाद, जानिए पूरा मामला:जानकारी के अनुसार हम आपको यह बता दे कि कटनी के आजाद चौक स्थित धन्तीबाई स्कूल में मतदाता नाराज होकर किया हंगामा बोला की जब मेरे मोबाइल फोन में आधार कार्ड व वोटर आई डी को बी एल ओ के द्वारा अपने हस्ताक्षर करके मतदान करने की परमिशन दे दिया गया, उसके बाद भी पीठासीन अधिकारी ने मतदान करने से किया मना , उसके पहले बूथ क्रमांक 84,86 मोबाइल फोन में दस्तावेज को एक्सेप्ट किया जा रहा था,वही बूथ क्रमांक 85 में मोबाइल फोन में दस्तावेज को एक्सेप्ट नही कर रहे थे, उसकी को देख दोनो बूथ क्रमांक 84,86 पीठासीन अधिकारी ने अचानक से उन्होंने भी मोबाइल फोन में दस्तावेज को एक्सेप्ट करने से मना कर दिया, इसी बात को लेकर धन्ती बाई स्कूल में मतदाता ने किया हंगामा मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के सहयोग से मतदाता को समझा बुझाकर मामले शांत करवाया गया ।



