• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिले के 7 लाख 35 हजार 307 मतदाता कल करेंगे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला* *मतदान प्रातः 7 बजे से होगा शुरू*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 25, 2024
in कटनी
0
*जिले के 7 लाख 35 हजार 307 मतदाता कल करेंगे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला*  *मतदान प्रातः 7 बजे से होगा शुरू*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (25 अप्रैल ) – खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटनी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः मुड़वारा, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ के 7 लाख 35 हजार 307 मतदाता 864 मतदान केन्द्रों में शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान कर 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3 हजार 810 मतदान कर्मी, 135 माइक्रो आब्जर्वर की सेवाएं ली जायेंगी। जबकि पुलिस एवं सुरक्षा बलों की संख्या अलग है।

*ये हैं चुनाव मैदान में*

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कमलेश कुमार को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदत्त शर्मा को कमल, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के मोहम्मद इमरान को फूलगोभी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के कपिल गुप्ता भारतीय को केटली, राष्ट्रीय जनसंचार दल की केशकली को बैटरी टार्च, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गिरन सिंह को बॉसुरी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के नंदकिशोर को फलों से युक्त टोकरी, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के पन्ना लाल त्रिपाठी एड. को गुब्बारा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पंकज मौर्य (कुशवाहा) को आरी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के आर.बी. प्रजापति (राजा भइया) पूर्व आईएएस को शेर प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। इसी तरह निर्दलीय अभ्यर्थियों में फिरोज खान को बल्लेबाज, बिटइया अहिरवार को अलमारी, लक्ष्मी प्रसाद को चक्की और पेंटर सुनमान सिंह लोधी को कड़ाही चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

*मतदाताओं की संख्या*

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत आनें वाले जिले के तीन विधानसभा विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं बहोरीबंद के कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 35 हजार 307 है। जिसमें पुरूष मतदाता 3 लाख 76 हजार 670 तथा महिला मतदाता 3 लाख 58 हजार 611 और अन्य मतदाता 26 है। जिले का जेंडर रेशो 954.7 तथा ई.पी.रेशो 63.23 है।
विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 39 हजार 263 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 23 हजार 564, महिला मतदाता 1 लाख 15 हजार 696 और अन्य मतदाता 3 है। यहां का जेंडर रेशो 936.3 है तथा ई.पी. रेशो 63.72 है।
जबकि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 49 हजार 689 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 27 हजार 99, महिला मतदाता 1 लाख 22 हजार 578 और अन्य मतदाता 12 है। यहां का जेंडर रेशो 964.4 तथा ई.पी. रेशो 62.53 है।
इसी तरह बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 46 हजार 355 है। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 26 हजार 7, तथा महिला मतदाता 1 लाख 20 हजार 337 और अन्य मतदाता 11 है। यहां का जेंडर रेशो 955.0 तथा ई.पी. रेशो 62.67 है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी शहर के सारे ठेके बंद, किसके संरक्षण में कैलवारा फाटक में चल रही अवैध रूप से शराब की बिक्री, आदर्श आचार साहिता के नियमो की उड़ रही धाजिया, जिला प्रशासन मौन

कटनी शहर के सारे ठेके बंद, किसके संरक्षण में कैलवारा फाटक में चल रही अवैध रूप से शराब की बिक्री, आदर्श आचार साहिता के नियमो की उड़ रही धाजिया, जिला प्रशासन मौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d