कटनी – समर्थन मूल्य पर इस साल अब तक 1330 किसानों से 8 हजार 568 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को कृषि मंडी और खुले बाजार मे अच्छी कीमत मिलने की वजह से किसान खरीदी केन्द्रों में कम पहुंच रहे है।
जिले में इस वर्ष 85 खरीदी केंद्रों के माध्यम से उपार्जन कार्य किया गया। किसानों को गेहूं का 2400 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।
*ढीमरखेड़ा अव्वल*
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के मामले में ढीमरखेड़ा तहसील जिले में अव्वल है। यहां के 809 किसानों से 4 हजार 985 मेट्रिक टन गेहूं उपार्जन किया जा चुका है। जबकि बहोरीबंद तहसील में 418 किसानों से 2 हजार 720 मेट्रिक टन और कटनी तहसील में 22 किसानों से 244 मेट्रिक टन गेहूं, और बरही तहसील में 1 किसान से 3 मीट्रिक टन तथा रीठी तहसील में 67 किसानों से 394 मेट्रिक टन गेहूं और स्लीमनाबाद तहसील में 13 किसानों से 222 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया जा चुका है।
समर्थन मूल्य पर गेंहूॅ उपार्जन हेतु बनाये गए 85 खरीदी केन्द्रों में से अभी 28 केन्द्रों में ही उपार्जन कार्य शुरू हो सका है।
Jansampark Madhya Pradesh


