कटनी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने मंगलवार की शाम यहां कृषि उपज मंडी पहरूआ पहुंच कर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
यहां स्ट्रांग रूम की निगहबानी सीसीटीवी कैमरों और एल ई डी टीवी के द्वारा की जा रही है। सुरक्षा बलों की कड़ी पहरेदारी भी है।


