*पवन पुत्र हनुमान जी की जयंती पर जिला छिंदवाड़ा में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उमेश गोलाहनी के सानिध्य में अंजनी पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना प्रारंभ की गई*
संकट कटे मिटे सब पीरा
जो
सुमिरे हनुमत बलबीरा
जो की 22 4.2024 से चालू है एवं आज दिनांक 23.4.2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद समाप्त हुई इसके बाद प्रसाद भंडारे का आयोजन थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया है देवों के देव महादेव के 12 अवतार श्री हनुमान जी महाराज थाना कोतवाली में विराजमान हो रहे हैं।
प्रत्यक्ष में इस कलयुग
में इस धरती पर दो ही देव विराजमान है एक सूर्यपुत्र शनिदेव और दूसरे पवन पुत्र बजरंगबली जिनको अनेक नाम से जाना जाता है ऐसे बल के महाबली कि आज प्राण प्रतिष्ठा जिला छिंदवाड़ा के थाना कोतवाली में हो रही है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से विनती की गई है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कामये एवं प्रसाद ग्रहण करें
जिला छिंदवाड़ा की सभी जिले वासियों ने पुलिस स्टाफ की दीर्घायु एवं उनके परिवार की खुशी के लिए वीरों के वीर महावीर हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की
आज हनुमान जयंती का महापर्व सभी लोग बड़े धूमधाम से
मना रहे हैं
शहर में चारों तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा है
सारा शहर भगवामय हो चुका है इस मौके पर छिंदवाड़ा जिले के सीएसपी राणा साहब छिंदवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी एवं बृजेश रघुवंशी मौजूद रहे थाना कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी सह परिवार इस कार्यक्रम में मौजूद है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


