रिपोर्टर :सुरेश सेन
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस के व्दारा आदर्श आचार संहिता के दौरान मेघालय की इको II 6th MLP BN मेघालय पुलिस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव से पूर्व बरही पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ।
विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी के व्दारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था आगामी लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाए इसी तारतम्य मैं मेघालय की इको II 6th MLP BN मेघालय पुलिस एवम बरही पुलिस स्टाफ द्वारा आज दिनाक 22/04/2024 को बरही के सराफा बाजार मैन मार्केट स्टेशन रोड एवम अन्य अलग अलग प्रमुख स्थानों मैं फ्लैग मार्च निकाला गया एवम अधिकारियों ने आम जनता से लोकसभा चुनाव के दौरान शान्ति व्यव्यथा बनाए रखने हेतु पुलिस तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने एवम भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की ।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरी. विनोद कांत सिंह , आर. सुनील आर जगत सिंह आर विवेक श्रीवास्तव आर अवधेश प्रताप सिंह प्र आर सतीश सिंह वाहन चालक संजय पांडे, की मुख्य भूमिका रही।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


