रिपोर्टर हेमन्त सिंह
भारतीय जनता पार्टी के खजुराहो सांसद प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए नगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी
लगातार मतदाताओं से संपर्क कर उनका समर्थन प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने आज पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माधव नगर क्षेत्र का सघन दौरा किया।
माधव नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं पार्षदों ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी वीडी शर्मा को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कमल की बटन को दबाकर मतदान करने की अपील की।
मतदाताओं से अपील करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। बीते 5 वर्षों में उन्होंने क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात प्रदान की है। विकास के रथ को निरंतर जारी रखने के लिए इस बार उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाकर केंद्र में पहुंचना होगा। माधव नगर भ्रमण के
दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी के साथ पार्षद सुभाष शिब्बू साहू, डॉक्टर रमेश सोनी, जय नारायण निषाद, बीना बेनर्जी, सीमा श्रीवास्तव, सरला मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, सुमन राजू माखीजा, पूर्व पार्षद सुभद्रा सोनी, रचना गुप्ता, कविता सिंह, कल्लो बाई, लता गौर, रीना सरकार, ममता गुप्ता, संगीता लोधी, उमा भारती, अरविंद श्रीवास्तव एवम अन्य जन मौजूद रहे।



