• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

जिला जेल छिंदवाड़ा व उपजेल अमरवाड़ा में विशेष स्वास्थ्य शिविर संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2024
in छिन्दवाडा
0
जिला जेल छिंदवाड़ा व उपजेल अमरवाड़ा में विशेष स्वास्थ्य शिविर संपन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/ 22 अप्रैल 2024/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये आदेश के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री जितेंद्र कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में गत शनिवार को जिला जेल छिंदवाड़ा और उप जेल अमरवाड़ा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न हुये। इन विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 211 पुरूष और 19 महिला बंदियों ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागड़े ने बताया कि इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य एवं निरोगी रहना प्रत्येक व्यक्ति का मानवाधिकार है। आपके अधिकारों को संरक्षित करने के लिये म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। यहां सभी प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित हैं और सभी प्रकार की बीमारियों की जांच व इलाज एक ही स्थान पर होना है, इसलिए आप सभी लोग अपनी शारीरिक समस्याओं से उपस्थित चिकित्सकों को अवगत करायें और समुचित इलाज पायें। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य शिविर के साथ ही विधिक सहायता शिविर भी आयोजित किया गया है जिसमें बंदियों को कानूनी सहायता व सलाह देने के लिये लीगल एड डिफेंस काउंसिल उपस्थित हैं, इसलिये आप अपनी कानूनी समस्या का समाधान भी उनसे करा सकते हैं और उचित कानूनी सलाह ले सकते हैं। शिविर में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जी.बी.रामटेके ने बंदियों को स्वस्थ्य रहने के तरीके बताये और समय-समय पर अपनी शारीरिक जांच कराने के लिये कहा। शिविर में जिला जेल छिंदवाड़ा के विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रेमपालसिंह ठाकुर और मेडिकल कॉलेज के डीन श्री जी.बी.रामटेके ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा और जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के 22 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जिला जेल छिंदवाड़ा और उप जेल अमरवाड़ा में निरूद्ध बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका ईलाज किया व नि:शुल्क दवाईयां वितरित की । कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र वाघमारे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री खोब्रागड़े, उप अधीक्षक श्री ज्ञानांशु भारतीय, सहायक जेल अधीक्षक श्री आशीष मंजना, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राहुल तिवारी व श्रीमती शबनम शुक्ला, पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती नविता सोनी व श्री केशवराव चरपे उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा कटनी पहुंचे जहां ऑडिटोरियम हॉल देखे VIDEO

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा कटनी पहुंचे जहां ऑडिटोरियम हॉल देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d