• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

किसानों के हित और सुविधा के देखते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने 10 उपार्जन केन्द्रों को किया साइलो बैग से संबद्ध

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2024
in कटनी
0
किसानों के हित और सुविधा के देखते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने 10 उपार्जन केन्द्रों को किया साइलो बैग से संबद्ध
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट मे आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में किसान हित में बड़ा निर्णय लेते हुए कलेक्टर ने जिले के 10 उपार्जन केन्द्रों को साइलो बैग से संबंद्ध करने का आदेष जारी किया है। वर्तमान में जिले के बाकल क्षेत्रांतर्गत कोई भी गोदाम रिक्त नहीं होने तथा असामयिक वर्षा की स्थिति एवं कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के 10 उपार्जन केन्द्रों बाकल, सलैया पटोरी, इमलिया, कूड़ा, चांदनखेड़ा, मसन्धा, सिहुड़ी, बरही बाकल, बड़गांव और बकलेहटा को साइलो बैग से सम्बद्ध करने का निर्णय लिया गया है।

*साइलो बैग भंडारण हेतु उपयुक्त*

साइलो बैग आमतौर पर 60 से 75 मीटर एवं 2.75 मीटर व्यास वाला एक पॉलिथीन का बैग होता है। एक साइलो बैग में गेहूं 220 से 240 मेट्रिक टन भण्डारण किया जा सकता है। साइलो बैग को समतल जमीन पर रखा जाता है। जिले में स्थित साइलो बैग में लगभग 40,000 मे.टन गेहूँ का भंडारण किया जा सकता है। साइलो बैग गेहूँ भण्डारण हेतु एक उपयुक्त व्यवस्था है।

*साइलो की खासियतें*

साइलो केन्द्र में किसानों से स्लॉट बुकिंग के बाद समय पर बुलाया जाता है। यहां पहुंचने के बाद किसानों का नंबर आधे घंटे के भीतर आ जाता है। और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तुलाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है और तौल पर्ची दी जाती है। तमाम तय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने के बाद साइलो केन्द्र में गेंहूॅ रखा जाता है। साइलो केंद्र में किसान के श्रम, अर्थ और समय की बचत होती है साथ ही गेहूॅ असामयिक वर्षा आदि होने के बाद भी सुरक्षित रहता है।

विदित हो कि प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा जारी गेहूं उपार्जन नीति और म.प्र. वेअरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के माध्यम से जिले में सलैया पटोरी बहोरीबंद स्थित मेसर्स व्ही. एस. 9 इन्फ्रा एण्ड स्टोरेज कम्पनी को अनुबंध में निहित शर्तों के अधीन कार्यादेश में उल्लेखित समयावधि 03 वर्ष के उपरांत अतिरिक्त 01 वर्ष हेतु बढाये जाने का लेख किया गया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी निलंबित

शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.