• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भिण्ड

दू्ल्हे और बारात को बंधक बना वसूले 5 लाख…पुलिस मामले की जांच में जुटी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2024
in भिण्ड
0
दू्ल्हे और बारात को बंधक बना वसूले 5 लाख…पुलिस मामले की जांच में जुटी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दरअसल ऐसा मध्य प्रदेश के मुरैना  में हुआ. यहां भिण्ड  से आई एक बारात को घरातियों ने जमकर पीट दिया. अब आप कहेंगे कि घराती तो बरातियों की खातिरदारी करते हैं तो ये उन्होंने क्या कर दिया. इसका जवाब आपको खबर की शुरुआत में ही मिल जाएगा, जहां शराब पीने के नुकसान की बात कही गई है. जी हां बरातियों की पिटाई की मुख्य वजह थी “शराब.”

भिण्ड से मुरैना जिले के भदावली गांव पहुंची बारात में जमकर बवाल हो गया. दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. दुल्हन और उसके परिजनों ने मिलकर दूल्हा और उसके पिता सहित बारातियों को बंधक बनाकर जमकर लाठी डंडे से पीट दिया. मारपीट करने के बाद अब बात आई शादी में हुए खर्चे की. शादी में हुए खर्च को भी लड़की वालों ने मौके पर ही वसूल लिया.

इसके बाद पीड़ित दूल्हे के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. दरअसल भिण्ड के लहार थाना क्षेत्र के पचपेड़ा के रहने वाले वीरेंद्र चौहान के बेटे शिवचरण चौहान का रिश्ता मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के भदावली निवासी राजू तोमर की बेटी से तय हुआ था. दूल्हे के पिता आईटीबीपी में दिल्ली में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं. रात साढ़े 11 बजे लड़की पक्ष ने दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाया और शादी करने से मना कर दिया. जिससे बात बिगड़ गई. इसके बाद जमकर विवाद हुआ और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित बारातियों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी और बारातियो को छोड़ने के एवज में शादी में हुए खर्चे का भी वसूल कर लिया.

वहीं दूल्हे के पिता का आरोप है की दुल्हन के पिता राजू तोमर, मोहित तोमर, सौरभ तोमर के साथ करीब 10 अन्य लोग आए और गंदी – गंदी गालियां देने लगे. जब गालियां देने के लिए मना किया गया तो इन लोगों ने लात-घूंसे, लाठी, डण्डों से मारपीट शुरू कर दी. जिसमें तीन बाराती घायल हो गए. लड़की के परिजनों ने बारात को बंधक से छोड़ने के लिए शादी में खर्च हुए 5 लाख 10 हजार रुपए के खर्चे की डिमांड की और शादी करने से इनकार कर दिया.

दूल्हे के पिता ने लड़‌की के परिजन को पहले 44000 नगद और 4,46,000 फोन पे के माध्यम से दे दिए. इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने बारातियो को छोड़ा. घटना की की शिकायत नगरा थाने में कई गई है. जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पन्ना अमानगंज जा रहे पेंट कंपनी के सेल्समेन का लाखों रुपए से भरा बैग उड़ाने वाले 6 चोर गिरफ्तार, 4 लाख 32 हजार नगद, 3 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल जब्त, VIDEO

पन्ना अमानगंज जा रहे पेंट कंपनी के सेल्समेन का लाखों रुपए से भरा बैग उड़ाने वाले 6 चोर गिरफ्तार, 4 लाख 32 हजार नगद, 3 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल जब्त, VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d