• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

मतदान दलों की वापसी शुरू, पुष्पहारों से किया गया स्वागत चाय, कॉफी, जलजीरा, नींबू पानी, पना, छांछ दी गई

by Manish Gautam Chiefeditor
April 19, 2024
in जबलपुर
0
मतदान दलों की वापसी शुरू, पुष्पहारों से किया गया स्वागत चाय, कॉफी, जलजीरा, नींबू पानी, पना, छांछ दी गई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त कराने के बाद मतदान सामग्री जमा करने के लिए पोलिंग पार्टियों का जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय परिसर पहुंचना प्रारंभ हो गया था। सामग्री वापसी स्थल पर पहले केन्‍ट विधानसभा क्षेत्र का मतदान दल पहुँचा। इस मतदान दल में सभी मतदान कर्मी महिलायें थीं। रात करीब सवा आठ बजे पहुंचे। इस मतदान दल की सभी सदस्‍यों का पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया गया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व के मतदान केंद्र क्रमांक 38, 39, 40 और 97 के ये मतदान दल मतदान सामग्री वापस करने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर पहुँचे थे। मतदान कराकर सामग्री करने पहुँचे मतदान दलों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर और हार पहनाकर किया गया। सामग्री वापसी स्थल पर मतदान दलों के लिये चाय, कॉफी, जलजीरा, नींबू पानी, पना, छांछ दी गई। इसके साथ ही प्रत्‍येक मतदान दल को सफलतापूर्वक चुनाव संपन्‍न कराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। इसके पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शाम को जेएनकेव्‍हीव्‍ही परिसर पहुंचकर मतदान सामग्री वापसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । श्री सक्सेना, अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीती यादव और सभी एआरओ सहित संबंधित अधिकारी सामग्री वापसी स्थल पर देर रात तक रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी – शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम

कटनी - शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d