• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देकर किया रवाना मतदान कर्मियों ने की वितरण व्यवस्था की तारीफ. मतदान कराने रवाना हुये मतदान दल

by Manish Gautam Chiefeditor
April 18, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देकर किया रवाना  मतदान कर्मियों ने की वितरण व्यवस्था की तारीफ.  मतदान कराने रवाना हुये मतदान दल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (18 अप्रैल) –   कृषि उपज मंडी परिसर में लोकसभा क्षेत्र शहडोल के अंतर्गत आने वाले कटनी जिले के विधानसभा बड़वारा के नियुक्त मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री के साथ ईव्हीएम और वीवीपीएटी का वितरण चाक चौबंद और कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार को प्रातः 7 बजे से किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद मतदान सामग्री वितरण कार्य की निगरानी और निरीक्षण के लिए कृषि उपज मंडी परिसर में मौजूद रहे।

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

            कलेक्टर श्री प्रसाद सामग्री वितरण के दौरान मतदान कर्मियों से भी रू-ब-रू हुये, उनका हौसला बढ़ाया और सफलता पूर्वक मतदान कराने अग्रिम शुभकामनाएं दी। मतदान कर्मियों ने सामग्री वितरण व्यवस्था की तारीफ करते हुये कलेक्टर से कहा कि इससे उनमें उत्साह का संचार हुआ है और मनोबल भी बढ़ा है ।

बेहतर व्यवस्थाएं

            सामग्री वितरण स्थल में व्यवस्थायें इतनी बेहतर थीं कि तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे से मतदान दलों की मतदान दलों की रवानगी भी प्रारंभ हो गई। आसपास के मतदान केंद्रों पर मतदान दलों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए तैनात किये गये कर्मचारी सुबह 6 बजे के पहले ही कृषि उपज मंडी पहुँच चुके थे ।

23 काउंटर से बटी सामग्री

         कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर मतदान दलों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान दलों को सामग्री वितरण करने दो बड़े पण्डाल लगाये गये थे। मतदान सामग्री वितरण के लिए 23 काउंटर बनाए गए हैं, ताकि बिना किसी असुविधा के सामग्री वितरण किया जा सके, इन काउंटरों में 110 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सामग्री वितरण स्थल पर मतदान कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से की गई थी। सामग्री वितरण स्थल पर चिकित्सा दलों की भी सभी आवश्यक दवाओं के साथ मौजूदगी रही।

पार्किंग का बेहतर प्लान

            मतदान दलों में नियुक्त कर्मचारियों और मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक पहुँचाने में इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से प्लान किया गया, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न आये और आवाजाही में किसी को भी परेशानी न हों। चुनाव सामग्री के मिलान उपरांत मतदान दल कृषि उपज मंडी पहरुआ से लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाने उत्साह और उमंग के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुआ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एक नजर में मतदान को कहें हां- सारिका घारू  दो आंखों से संदेश के चार अलग भाग तो एक आंख से पूरा संदेश दिखाकर मतदाताओं को किया जागरूक सारिका ने

एक नजर में मतदान को कहें हां- सारिका घारू दो आंखों से संदेश के चार अलग भाग तो एक आंख से पूरा संदेश दिखाकर मतदाताओं को किया जागरूक सारिका ने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d