रिपोर्टर: हेमंत सिंह
कटनी : श्री हिन्दू उत्सव समिति ने प्रभु श्री राम जन्मोत्सव 7 वी भव्य शोभा यात्रा निकाली, जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे की श्री हिन्दू उत्सव समिति, सकल हिन्दू समाज के द्वारा कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन से प्रभु श्री राम जन्मोत्सव 7 वी भव्य शोभा यात्रा बड़े धूम धाम से श्री राम के नारे लगाते हुए नाचते गाते शहर के मुख्य चौराहे से होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई जगह जगह हुआ स्वागत। -: शोभा यात्रा मार्ग :-
मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन से सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, खेरमाई मंदिर से सुक्खन चौक, गहोई धर्मशाला लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेर चौक, आजाद चौक होते हुए गाटरघाट स्थित श्री समीर राम मंदिर में महाआरती प्रसाद वितरण पश्चात् समापन होगा।


