पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज डॉ0 संसार सिंह के मार्ग दर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ0 प्रियंका बाजपेयी के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान वांछित / वारण्टी अपराधियों के विरुद्ध धरपकड अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार के कुशल नेतृत्व में कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मु0अ0स0 610/2023 धारा 457/380/411 भादवि का सफल अनावरण करते हुये मुखविर की सूचना पर अभियुक्त अहिवरन सिंह पुत्र राजाराम नि0 ग्राम भोला का पुरवा थाना फफूद जनपद औरैया उम्र करीव 45 वर्ष को सतौरा तिराहा बह्द ग्राम सतौरा से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज व मु0अ0स0 610/2023 से सम्बन्धित चोरी गये 2150/- रुपये बरामद हुये है । अभियुक्त उपरोक्त को मय फर्द बरामदगी के थाना हाजा लाकर दाखिल कर मु0अ0सं0 143/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अहिवरन सिंह पुत्र राजाराम नि0 ग्राम भोला का पुरवा थाना फफूद जनपद औरैया पंजीकृत कराया गया । अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय कन्नौज के समक्ष पेश किया जा रहा हैं ।
*घटना का सक्षिप्त विवरण –* वादी मुकदमा राजेश कुमार पटेल पुत्र प्रभूदयाल निवासी कुहलिया किराया पोस्ट सतौरा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 09.11.2023 को अज्ञात चोरो द्वारा गोदाम का ताला तोडकर गोदाम मे रखी दवाइयो को चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत किया बाद विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान 1.अहिवरन सिंह पुत्र राजाराम नि0 ग्राम भोला का पुरवा थाना फफूद जनपद औरैया 2.रमेश राजपूत पुत्र पूरन राजपूत निवासी लक्ष्मणपुर थाना फफूद जनपद औरैया, 3. दिनेश जाटव पुत्र गोकुल जाटव निवासी राहतपुर कोतवाली व जनपद औरैया, 4.सर्वेश पाल पुत्र राम प्रसाद जाटव निवासी फकीरे पुरवा थाना सहायल जनपद औरैया प्रकाश मे आये है ।
*पूछताछ का विवरण -*
अहिवरन सिंह पुत्र राजाराम नि0 ग्राम भोला का पुरवा थाना फफूद जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष से पूछने पर बताया साहब मैने अपने साथी 1.रमेश राजपूत पुत्र पूरन राजपूत निवासी लक्ष्मणपुर थाना फफूद जनपद औरैया, 2. दिनेश जाटव पुत्र गोकुल जाटव निवासी राहतपुर कोतवाली व जनपद औरैया, 3.सर्वेश पाल पुत्र राम प्रशाद जाटव निवासी फकीरे पुरवा थाना सहायल जनपद औरैया के साथ ग्राम कोहलिया किराया से गोदाम का ताला तोडकर दवाइयो की चोरी की थी । बाद मे रमेश राजपूत द्वारा दवाइयो की विक्री कर 35-35 हजार रुपये का बंटवारा कर लिया था ।
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0स0 610/2023 धारा 457/380/411 भादवि
मु0अ0स0143/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. अहिवरन सिंह पुत्र राजाराम नि0 ग्राम भोला का पुरवा थाना फफूद जनपद औरेया उम्र करीब 45 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1.एक नायजाज तमंचा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस 12 बोर
2. 2150 रुपये
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
उ0नि0 दिनेश कुमार
का0 406 अताउल्ला


