कटनी। निकाय द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण हेतु क्रय किये गये नवीन वाहनों में क्षेत्रीय परिवहन विभाग में पंजीयन कराकर व वाहनों में नंबर प्लेट लगवाये जाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु प्र.स्वास्थ्य अधिकारी एवं वाहन प्रभारी संजय सोनी को निगमायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया था, किन्तु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उक्त
कारण बताओं नोटिस का जबाब प्रस्तुत नहीं करने तथा कार्य पूर्ण नही करने से निगमायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये अंतिम कारण बताओं नोटिस जारी कर क्रय किये गये नवीन वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन विभाग से पंजीयन कराने, नंबर प्लेट लगवाये जाने के साथ-साथ 24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस का जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नही करने पर एक पक्षीय कार्यवाही करने हेतु चेतावनी दी है।


