रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। हाउसिंग बोर्ड स्थित माँ ललिता आश्रम में चैत्र नवरात्रि के परम पावन अवसर पर बड़े ही भक्ति भाव से नौ अखंड ज्योत को स्थापित किया गया है । आश्रम के संस्थापक आचार्य पंडित अजय दुबे जी ने बताया कि प्रति वर्ष चैत्र की नवरात्रि में भगवती की कृपा प्राप्त करने हेतु 9 अखंड ज्योत के साथ ही जवारे की स्थापना करके भगवती का नित्य पूजन पाठ विधिपूर्वक किया जाता है। एवं प्रतिदिन 108 कन्याओं का पूजन करके कन्या भोजन कराया जाता है। कन्या पूजन करने से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। जनकल्याण की भावना को लेकर एवं भगवती की कृपा हर जीव पर बनी रहे इसी भाव से आश्रम में यह आयोजन किया जाता है।


