कटनी। मुड़वारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कटनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कैलवारा कला के ग्राम गंगोटी टोला में ढाई साल पहले लगाया गए नल जल योजना के तहत लोगों के घरों के बाहर नल कनेक्शन पिछले एक सप्ताह से सूखे पड़े हैं। नल जल योजना सहित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। बीते 1 सप्ताह से ट्रांसफॉर्म खराब होने के कारण गांव में न तो नल से पानी आ रहा और न ही बिजली ठीक तरह मिल रही। ग्रामीणों को हो रही समस्या की को लेकर लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन उनकी समस्या का निदान अब तक नहीं किया जा सका।
स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्या के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि लगभग एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण नल जल योजना के मोटर भी बंद पड़े हुए हैं जिससे गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में विभाग के संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी की शिकायत करने के बाद विभाग के कर्मचारी गांव में आए तो लेकिन उन्होंने सुधार कार्य नहीं किया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई है।
ग्रमीणो से प्राप्त जानकारी


