हरदा टिमरनी क्षेत्र से लगे हुए वनांचल में प्रतिदिन इमरजेंसी मरीजों को लाने और ले जाने के लिए शासन द्वारा 108 एम्बुलेंस गाड़ियां लगाई गई है परंतु 108 के ड्राइवर द्वारा बेवजह गाड़ी को घुमाया जाता है ।आज ही एक 108 एम्बुलेंस जो टिमरनी से खुमी के लिए पेटेंट छोड़ने गई थी परंतु ड्राइवर द्वारा खुमी से 20 किलोमीटर आगे राता माटी पर गाड़ी ले जाते हुए देखा गया। ज़ब उससे
पूछा गया तो वह बोला की रोड सही नहीं है इसलिए गवाह सेन से घूमकर में टिमरनी पहुंचूंगा ।जबकि खुमी से रहटगांव तक R. C..C. का अच्छा रोड बना हुआ है और उसकी दूरी मात्र टिमरनी तक 33 किलोमीटर है और घूम कर आने में टिमरनी 70 से 75 किलोमीटर पड़ता है यह बड़ी सोचने वाली बात है पेशेंट ले जाते समय रोड खराब नहीं था और खाली गाड़ी लाने में ड्राइवर को रोड खराब लग रहा था। जब उनके अधिकारी D M सुनील धाकर से इस नंबर 9179592714 पर बात की तो उन्होंने भी सही जवाब नहीं दिया और बोले कि कोई पत्रकार हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हमारी गाड़ी हमारे हिसाब से ही चलेगी, यदि इसी प्रकार 108 गाड़ियां जंगल में जहां कवरेज नहीं रहता वहां घूमती रहती है और उसी समय किसी प्रकार की कोई घटना घट जाती है तो पेशेंट का क्या हाल होगा यह बड़ी सोचने वाली बात है शासन के पैसे का 108 के ड्राइवर द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


