• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

महात्मा ज्योतिबा फुले के 197वे जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
April 11, 2024
in नर्मदापुरम
0
महात्मा ज्योतिबा फुले के 197वे जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति नर्मदापुरम द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के 197वे जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन चक्कर रोड स्थित स्वयंवरम गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर मालार्पण कर चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से पधारे से.नि. ए.डी.एम. जी.पी. माली उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्धबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले कई वर्षों पहले सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जो संघर्ष किया, कई प्रकार के सामाजिक बंधन से पिछड़े एवं गरीबों को न्याय दिलाया, शिक्षा के क्षेत्र में जिस प्रकार इन्होंने संघर्ष किया, उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेते हुए प्रेरणा हुए उनके आदर्श विचारों को अपने अंदर ग्रहण करना चाहिए। जी.पी. माली ने समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई हेतु देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सागर से पधारे से.नि. इंजीनियर रमेश कुमार सैनी ने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा फुले की 197 वीं जयंती के अवसर पर संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति नर्मदापुरम द्वारा आयोजित समारोह में संभाग के माली समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना, महात्मा फुले के आदर्शो को आगे बढ़ाने की दिशा में बहुत ही सराहनीय कदम है क्योंकि उनका सबसे बड़ा समर्पण शिक्षा पर ही था और सराहनीय इसलिए भी है कि लगातार 12 वर्षो से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। माली सैनी समाज नर्मदापुरम के अध्यक्ष अजय सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा की महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक परिवर्तन के क्रान्तिकारी नेता थे।आप स्त्री शिक्षा के अग्रदूत रहे, फुले एक महान विचारक, समाज सुधारक, लेखक एवं सत्य शोधक समाज के संस्थापक थे। आपके जीवन में आपने अनेक प्रकार के संघर्षों से गुजरते हुए समस्त जगत में स्त्री शिक्षा की एक अलख जगाई जो अतुल्यनीय है। समिति के सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया समिति द्वारा पिछले 11 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमे माली सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाता है इस वर्ष कक्षा 10वी में अच्छे अंक लाने पर वंशिका मौर्य, रागनी सैनी, रोशनी सैनी, न्यासा सैनी, शिवानी सैनी, सुनील कुमार सैनी, मोहित सैनी, संदीप सैनी को एवं कक्षा 12वी में अच्छे अंक लाने पर आयुषी सैनी, तनिष्क सैनी, कृष्ण कुमार सैनी को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। इनके अतिरिक्त विशेष पुरुस्कार के रूप में माली समाज मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर रुचि सैनी को स्वर्गीय श्रीमती जमना सैनी पति यादराम सैनी की स्मृति में, आकाश सैनी को स्वर्गीय श्रीमती पूना सैनी पति फूलचन्द सैनी की स्मृति में, यश सैनी को स्वर्गीय सीताराम सैनी की स्मृति में एवं सामाजिक सरोकार में विशेष योगदान देने हेतु राममोहन सैनी ग्राम रायपुर को स्वर्गीय श्याम सैनी की स्मृति में पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति लीला सैनी, फूलचंद सैनी, तुलसीराम सैनी, कुंअर सिंह सैनी, रामकृष्ण सैनी, शंकरलाल सैनी, गयाप्रसाद सैनी, लालता प्रसाद सैनी, मोहनलाल सैनी, रमेश कुमार सैनी, बसंत कुमार सैनी, देवेन्द्र कुमार सैनी , श्रीमति कमला-प्रकाश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, रामसींग सैनी(मालाखेड़ी), नीमचंद सैनी, बालमुकुंद सैनी (रेहटी) , कोमलप्रसाद सैनी (रामपुर), राजू जी सैनी (पूर्व जनपद सदस्य सांगाखेड़ा, महेश कुमार सैनी, शरद जो सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव ब्रजमोहन सैनी एवं कार्यकारी अध्यक्ष गोविंदा सैनी द्वारा किया गया एवं आभार समिति के सहसचिव अंकित सैनी, स्वदेश सैनी द्वारा माना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के राजेश सैनी, कपिल सैनी, आलोक सैनी, दीपक सैनी, विजय सैनी, धर्मेंद्र सैनी, राममोहन सैनी, राधेश्याम सैनी, सचिन सैनी, अभय सैनी, अशोक सैनी, रामकुमार सैनी, अभिषेक सैनी, गैंदालाल सैनी, ग्राम रायपुर से कोमल प्रसाद सैनी, रामकिशोर सैनी, राममोहन सैनी, ग्राम सांगाखेड़ा कला से पप्पू सैनी, बन्टी सैनी, रमित सैनी, शिवम सैनी, सचिन सैनी, निकुंज सैनी, अभय सैनी, नरेन्द्र कुमार सैनी, अनिल कुमार सैनी, जयप्रकाश सैनी, गोलू सैनी, गौरव सैनी, त्रिलोक सैनी, वीरेन्द्र सैनी, कुलदीप सैनी, धर्मेन्द्र सैनी, नीलेश सैनी निमसाडिया, विजय सैनी ग्वालटोली, रमेश कुमार, महेश सैनी, राजेन्द्र सैनी राजू भैया, राजेश सैनी,पप्पू सैनी सांगाखेड़ाकलॉ, राधेश्याम सैनी, शंकर सैनी, आलोक सैनी, शैलेश सैनी, हरिशंकर सैनी जासलपुर, जगदीश सैनी निमसाड़िया, तरूण सैनी, नीलेश सैनी निमसाड़िया, अभय सैनी, अशोक सैनी, गुल्लन सैनी सहित आदि सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अब तक 103 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त

अब तक 103 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d