जबलपुर* मौसम खराब होने के कारण सिवनी लखनादौन से वापस भोपाल के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्लेन उड़ान नहीं भर सका, लिहाजा सीएम ने बुधवार की रात जबलपुर में ही गुजारी। गुरुवार को जबलपुर से मंडला जाने से पहले सीएम मोहन यादव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ जबलपुर की प्रसिद्ध बड़ी खेरमाई माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए भान तलैया पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की खुशहाली के लिए माता की पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं बड़ी खेरमाई मंदिर में लगी दुकानों से पूजा की सामग्री भी खरीदी साथ ही दुकानदारों से उनका हाल भी जाना। बड़ी खेरमाई माता के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मंडला के लिए रवाना हो गए।


