रिपोर्टर: हेमंत सिंह
कटनी: चैत्र नवरात्र के पावन पर जालपा मढ़ीया में लग रहा श्रद्धालुओं का ताता, जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे की चैत्र नवरात्र के पावन पर्व का मंगलवार की सुबह से प्रारंभ हो चुका है और चैत्र नवरात्र का आज दिनांक 10 अप्रैल 24 का आज दूसरा दिन है और मां जालपा देवी मंदिर धाम में आज सुबह के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का माताओं बहनों के द्वारा मां जालपा को जल अर्पण किया जाता है और प्रति दिन की दिनचर्या के अनुसार सुबह 4 बजे आरती होती है और भक्तो का गायन भजन पाठ किया जाता है और साथ ही साथ शाम को भक्तो का शाम की आरती के लिए एकत्रित होकर फूल माला अर्पण के पूजा पाठ किया जाता है और शाम को 9 बजे मां
जालपा देवी की आरती की जाती है और मंदिर में अखंड ज्योति व जावरे भी बोए जा रहे है और मां जालपा प्रांगण में माता रानी के दर्शन व पूजा पाठ करने आए माताएं बहनों की सुरक्षा के लिए कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा पुलिस बल को मंदिर प्रांगण तैनात रखा है जिसमे यहा पर आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए कोतवाली पुलिस बल कटनी शहर के सभी दर्शनीय स्थलो में पुलिस बल मौजूद है जिसमे किसी भी श्रद्धालुओं को माता रानी मंदिर धाम में पूजा पाठ करने में कोई परेशानी ना हो।


