• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

संभागायुक्त श्री वर्मा ने डॉ शिवहरें और डॉ शिवम से 10 बिंदुओं पर मांगा जवाब पक्ष प्रस्तुत करनें 10 दिन का दिया समय

by Manish Gautam Chiefeditor
April 8, 2024
in कटनी
0
संभागायुक्त श्री वर्मा ने डॉ शिवहरें और डॉ शिवम से 10 बिंदुओं पर मांगा जवाब  पक्ष प्रस्तुत करनें 10 दिन का दिया समय
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (8 अप्रैल) –  संभागायुक्त श्री अभय वर्मा नें जिला चिकित्सालय में 21 दिसंबर 2023 को प्रसव उपरांत स्लीमनाबाद निवासी श्रीमती रंजीता कोल के इलाज के मामले में लापरवाही बरतने से अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से हुई मृत्यु के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा शिवहरे और डॉ शिवम दुबे को बिन्दुवार पत्र जारी कर 10 दिन के भीतर पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

महिला रंजीता कोल 20 दिसंबर 23 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्लीमनाबाद में उपस्थित हुई, जहाँ सायं 05.00 बजे उन्होंने बालक को जन्म दिया किन्तु माइल्ड रक्त स्त्राव उल्लेख करते हुए महिला को सायं 7.40 बजे जिला चिकित्सालय कटनी को रेफर कर दिया गया। महिला को प्रसव पश्चात् 02 टियर थे, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्लीमनाबाद में रिपेयर न करते हुए रक्त स्त्राव की स्थिति में ही उसे रेफर कर दिया गया। महिला के ए०एन०सी० जांच कार्ड में उसका ब्लड ग्रुप ओ-पॉजिटिव का उल्लेख है, जबकि रेफर स्लिप में ब्लड ग्रुप ए-पॉजिटिव का उल्लेख है।

जिला चिकित्सालय कटनी में महिला रात्रि 8.31 बजे उपस्थित हो चुकी थी, किन्तु रात्रि 10.00 बजे उसकी मेटरनिटी वार्ड में जांच की गई व वैजाइनल टियर रिपेयर किया गया।

डॉ सीमा शिवहरे द्वारा रात्रि 11.00 बजे प्रथम बार परीक्षण किया जाना व ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिये सुझाव दिया गया, किन्तु ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. मोहित श्रीवास्तव के कथनानुसार उन्हें प्रातः 8. 47 पर रक्त की व्यवस्था करने हेतु डॉ. यशवंत वर्मा, सिविल सर्जन के द्वारा काल आया एवं 15 से 20 मिनट में उन्होंने डोनर का अरेंजमेंट कर लिया। ब्लड अरेंज होने तक महिला की मृत्यु हो गई। रात्रि में ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में रक्त की व्यवस्था के क्या प्रयास किये गये स्पष्ट नहीं है। आपके द्वारा बताया गया कि महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था, बहुत ज्यादा मात्रा में पीलिया है, प्लेटिलेटस काउंट बहुत कम है, रीनल फंक्शन खराब है। यह उल्लेख करते हुए उसे प्रातः 8.10 बजे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने की सलाह दी गई।

महिला की यह स्थिति रात लगभग 11.00 बजे से प्राप्त ब्लड रिपोर्ट से स्पष्ट हो गई थी, मात्र पीलिया की रिपोर्ट शेष थी। अतः रात्रि 12.30 बजे, प्रातः 04.00 बजे, 06.00 बजे, 07.00 बजे, व प्रातः 08. 00 बजे किये गये परीक्षण में रेफरल का कोई उल्लेख नहीं है।

करने की सलाह दी जा सकती थी। महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर हेतु प्रातः 8.10 बजे तक इंतजार किया गया, जिसके एक घण्टे के अंदर ही महिला की मृत्यु हो गई।

रंजीता कोल के एम.सी.पी. कार्ड को देखने पर यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी 05 ए.एन.सी. चेकअप हुई है, परन्तु कोई भी चेकअप के दौरान एम.सी.सी. कार्ड में प्रविष्टि पीलिया, हेपेटाईटिस, एच.आई.व्ही., यूरिन जॉच, शुगर जांच नहीं हुई है। जिससे रंजीता कोल की ज्वाइंडिस के बारे में पहले से पता होना था। जिससे यह कहा जा सकता है कि ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. द्वारा लापरवाही पूर्वक आधी-अधूरी जांच की गई, जिससे रंजीता कोल की हाई रिस्क डाइग्नोसिस नहीं हो पाई।हर ए.एन.सी. को ए.एन.एम. के द्वारा एक बार मेडिकल ऑफीसर से जांच करना जरूरी था, जो नहीं कराया गया।

ए.एन.एम. द्वारा एम.सी.पी. कार्ड में जो चौकअप की डाटा चढ़ाई गई है वे संदिग्ध लग रही है  जो कि बाद में मैनीपुलेट कर लिखा गया ऐसा लग रहा है।

 20 दिसंबर 2023 को सायं 7.40 मिनट पर स्लीमनाबाद की मेडिकल ऑफीसर के द्वारा प्रसूता को जिला अस्पताल कटनी रैफर किया गया।  जबकि रंजीता कोल की हालत और गंभीरता को देखते हुए डायरेक्ट मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता तो गोल्डन टाइम वेस्ट नहीं होता। एडमिशन टिकट के अनुसार मरीज रंजीता कोल 20 दिसंबर 2023 को सायं 8.30 बजे जिला अस्पताल कटनी में मेटरनिटी वार्ड में भर्ती हो गयी थी, परन्तु गाइनोक्लोजिस्ट डॉ सीमा शिवहरे के द्वारा रात को 11.00 बजे पहली बार देखा गया है।

ब्लड रिपोर्ट रात 11.40 बजे प्राप्त हो गयी थी जिसमें पीलिया 14.73 मिलीग्राम आया था जो कि डेंजर लेबल से बहुत ज्यादा है एवं मरीज को सुपर स्पेशलिटी केयर की जरूरत थी। इस कंडीशन में तत्काल मरीज को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर देना था जो कि नहीं किया गया। रात को 10.00 बजे मरीज को ब्लड दांसफ्यूजन एडवाईस किया गया था, परन्तु ब्लड बैंक डॉ. मोहित श्रीवास्तव अनुसार उनको प्रातः 08.47 बजे सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के द्वारा जानकारी मिली ।उनके द्वारा प्रातः 9.20 मिनट पर ब्लड की व्यवस्था की गई तब तक रंजीता कोल की मृत्यु हो चुकी थी।

             20 दिसंबर 2023  की रात 11.00 बजे के बाद से केससीट पर कहीं भी गाइनोक्लोजिस्ट डॉ. सीमा शिवहरे की नोट नहीं मिले। केसशीट पर रात्रि 12.00 बजे तक जो भी नोट डली हुई है वे स्टाफ नर्स के द्वारा लिया जाना प्रतीत हो रहा है। कोई डॉक्टर का लिखा हुआ नोट प्रतीत नहीं हो रहा है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि गाइनोक्लोजिस्ट डॉ. सीमा शिवहरे द्वारा गंभीरता पूर्वक मरीज का इलाज नहीं किया गया

संभागायुक्त श्री वर्मा ने दोनों चिकित्सकों डा सीमा शिवहरे और डॉ शिवम दुबे को आज सोमवार 8अप्रैल को जारी पत्र में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का भी उल्लेख किया है। 21 दिसंबर 2023 को जिला चिकित्सालय में प्रसव उपरांत महिला रंजीता कोल की मृत्यु हुई है। दिनांक 20 दिसंबर 2023 को सायं 7.40 मिनट पर मृतक को स्लीमनाबाद से जिला चिकित्सालय कटनी रिफर किया गया। मृतक  20.दिसंबर 2023 को सायं 08.30 मिनट पर जिला चिकित्सालय में मेटरनिटी वार्ड में भर्ती हो गयी थी, परन्तु डा सीमा शिवहरे द्वारा रात को 11.00 बजे पहली बार मृतक को देखा गया। ब्लड रिपोर्ट रात 11.40 मिनट पर प्राप्त हो गयी थी। जिससे मरीज को सुपर स्पेशलिटी केयर की जरूरत का आंकलन संभव था। इस कंडीशन में तत्काल मरीज को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर देना था जो कि आपके द्वारा नहीं किया गया।

इस संबंध में कलेक्टर कटनी श्री अवि प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का प्रस्तुत किया गया लिखित जवाब संतोषजनक एवं समाधानकारक नहीं पाये जाने से डा शिवहरे और डॉ  शिवम दुबे के विरूद्ध म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-16 के अधीन कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

संभागायुक्त श्री वर्मा ने इस प्रस्ताव के विरूद्ध पक्ष प्रस्तुत करने के लिये 10 दिवस का समय दिया है। पक्ष प्रस्तुत करने में असफल रहने पर यह माना जावेगा कि आपके पक्ष में कोई आधार नहीं है तथा आपके विरुद्ध एक पक्षीय आदेश पारित किया जाकर म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 तहत कार्रवाई की जायेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग। कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के चार प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

ब्रेकिंग अभिभावकों को खास दुकानों से पाठ्यक्रम की किताबों के अलावा अन्य प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने हेतु बाध्य करने पर नालंदा हायर सेकेण्डरी स्कूल की होगी जांच*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d